Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

पिटाई के विरोध में औरंगाबाद के पत्रकारों ने लिया एसपी और नक्‍सलियों की खबरों के बहिष्‍कार का फैसला

औरंगाबाद : देव के पत्रकार उपेन्द्र चौरसिया की नक्सलियों द्वारा बेरहमी से पिटाई किये जाने की घटना के विरोध में औरंगाबाद जिले के पत्रकारों ने नक्सली संगठन की सभी प्रकार की खबरों का तात्कालिक रूप से बहिष्कार करने का फैसला लिया है। यह फैसला पत्रकारों ने आज यहां सूचना भवन में आयोजित एक बैठक में लिया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार कमल किशोर ने की।

औरंगाबाद : देव के पत्रकार उपेन्द्र चौरसिया की नक्सलियों द्वारा बेरहमी से पिटाई किये जाने की घटना के विरोध में औरंगाबाद जिले के पत्रकारों ने नक्सली संगठन की सभी प्रकार की खबरों का तात्कालिक रूप से बहिष्कार करने का फैसला लिया है। यह फैसला पत्रकारों ने आज यहां सूचना भवन में आयोजित एक बैठक में लिया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार कमल किशोर ने की।

बैठक में पत्रकारों ने एक स्वर से घटना की निंदा करते हुए कहा कि नक्सलियों ने यह एकतरफा कार्रवाई की है और इस मामले में यदि नक्सलियों को पत्रकार से कोई शिकायत थी तो वे इसकी शिकायत उस अखबार के जिला ब्यूरो अथवा संपादक से कर सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं कर उनके द्वारा पत्रकार को पीटा जाना एकतरफा कार्रवाई है। पत्रकारों ने कहा कि नक्सली पत्रकार को पीटने की असली वजह सप्रमाण बतायें और संतुष्ट करें। ऐसा न करने तक सभी पत्रकार नक्सलियों की सभी प्रकार की खबरों का बहिष्कार करने का निर्णय ले रहे हैं और इस निर्णय की सूचना उनके माध्यमों से नक्सली संगठन के केन्द्रीय कमिटी तक भेजने की कोशिश की जा रही है। इस मामलें में नक्सलियों द्वारा जवाब दिये जाने और उससे संतुष्ट होने तक नक्सलियों की खबरों का बहिष्कार जारी रहेगा।

बैठक में पत्रकारों ने इस मामलें में एसपी द्वारा संवेदनहीनता का परिचय दिये जाने की भी निंदा करते हुए कहा कि मानवता के नाते भी एसपी को घायल पत्रकार से मिलना चाहिए था। यदि वे किसी कारण से अत्यधिक व्यस्त भी थे तो भी उन्हें किसी पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनिधि बनाकर घायल पत्रकार का बयान लेने के लिए अस्पताल भेजना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया जाना मानवीय दृष्टिकोण से उचित नहीं होने के साथ ही निंदनीय भी है। पत्रकारों ने बैठक के बाद बैठक में पारित किये गये प्रस्तावों की प्रति डीएम अभय कुमार सिंह को दी। साथ ही बैठक की प्रति को मुख्यमंत्री से लेकर प्रदेश के आलाधिकारियों को भी भेजने का निर्णय लिया।   

बैठक में पत्रकार रविन्द्र कुमार रवि, जितेन्द्र कुमार सिंह, दैनिक जागरण के ब्यूरो सनोज पाण्डेय, प्रभात खबर के ब्यूरो गोपाल प्रसाद सिंह, राष्‍ट्रीय सहारा के ब्यूरो गणेश प्रसाद, मनीष कुमार, केशव कुमार सिंह, सुजीत कुमार सिंह, ओम प्रकाश प्रीत, निखिल कुमार, मनोज कुमार, नीरज कुमार, संजय सिंहा, मनीष कुमार उर्फ पवन, आज तक से अभिनेष कुमार सिंह, आईबीएन से ओम प्रकाश सिंह, एनडीटीवी से राजेश, इंडिया न्यूज़ से धीरज पाण्डेय, इंडिया टीवी से प्रियदर्शी किशोर श्रीवास्तव, सहारा समय से संतोष कुमार, महुआ न्यूज़ से आकाश कुमार, मनोज कुमार सिंह, मंटू कुमार, रूपेश कुमार, साधना न्यूज़ से वेद प्रकाश राय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...