दिल्ली में बंगाल का हक मांगने गईं ममता बनर्जी पर बामो समर्थित एसएफआई ने योजना भवन पर हमला कर दिया. इसका असर बंगाल में भी दिखा. सिलीगुड़ी में बामो एवं तृणमूल के कार्यकर्ता सड़कों पर भिड़ गए. इसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया. इसी दौरान घटना का कवरेज कर रहे पत्रकारों पर अंधेरे का लाभ उठाकर लाठियां चटकाईं गईं. चार पत्रकार इस हमले में बुरी तरह पीटे गए. वे लोग घायल हो गए.
इस हमले के विरोध में सिलीगुड़ी के पत्रकारों ने प्रेस क्लब से एयरव्यू मोड़ तक कैंडल मार्च निकाला. पत्रकारों ने आरोपी पुलिस वालों पर कार्रवाई की मांग करते हुए इस घटना की निंदा भी की.








