खबर है कि इकानामिक्स टाइम्स के राजनीतिक संपादक पीआर रमेश ओपन मैग्जीन के मैनेजिंग एडिटर बनाए जा रहे हैं. मालूम हो कि हाल में ही हरतोश सिंह बल ने मैनेजमेंट पर कई तरह के आरोप लगाकर इस्तीफा दे दिया जिसके बाद से मैनेजिंग एडिटर का पद खाली पड़ा हुआ था. पीआर रमेश प्रेम भाटिया अवार्ड से सम्मानित किए जा चुके हैं.
उधर, एक अन्य सूचना स्टार प्लस से है. गौरव बनर्जी ने स्टार प्लस में बतौर जीएम ज्वाइन किया है. यह पद नचिकेत पंत के इस्तीफा देने के कारण खाली था. गौरव स्टार प्लस से पहले स्टार न्यूज में एक्जीक्यूटिव एडिटर हुआ करते थे. गौरव ने सेंट स्टीफंस और एमसीआरसी जामिया से पढ़ाई की है. वे एक दौर में आजतक न्यूज चैनल के साथ भी रहे हैं.
भड़ास तक अपनी बात [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






