Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

पीएम का नामांकन कवर करने की इजाजत नहीं मिलने पर भड़के मीडियाकर्मी

गुवाहाटी। राज्यसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की ओर से नामांकन-पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया कवर करने की इजाजत न मिलने पर गुवाहाटी के मीडियाकर्मियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने स्थानीय एवं राष्ट्रीय मीडिया के पत्रकारों, टीवी कैमरामैन और फोटोग्राफरों के विधानसभा परिसर में दाखिल होने पर रोक लगा दी। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) और विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) ने मीडियाकर्मियों के परिसर में दाखिल होने पर रोक लगायी है।

गुवाहाटी। राज्यसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की ओर से नामांकन-पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया कवर करने की इजाजत न मिलने पर गुवाहाटी के मीडियाकर्मियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने स्थानीय एवं राष्ट्रीय मीडिया के पत्रकारों, टीवी कैमरामैन और फोटोग्राफरों के विधानसभा परिसर में दाखिल होने पर रोक लगा दी। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) और विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) ने मीडियाकर्मियों के परिसर में दाखिल होने पर रोक लगायी है।

पत्रकारों ने आरोप लगाया कि असम में असंतोष, रेलवे रिश्वतखोरी मामला, कोयला घोटाले का मामला आदि से जुड़े सवालों का सामना करने से प्रधानमंत्री को बचाया गया और उन्हें उस असम के पत्रकारों से बातचीत करने से रोका गया जिसे वह अपना घर कहते हैं। नाराज पत्रकारों ने दावा किया कि असम की जनता के प्रतिनिधि के तौर पर प्रधानमंत्री की ओर से नामांकन-पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया कवर करने की इजाजत न देकर मीडिया का ‘‘मुंह बंद कराया गया’’।

पत्रकारों ने कहा, ‘‘यह न केवल पत्रकार समुदाय का अपमान है बल्कि यह असम की उस जनता का भी अपमान है जिसकी नुमाइंदगी प्रधानमंत्री राज्यसभा में चार दफा कर चुके हैं।’’ तीन घंटे से ज्यादा चले विरोध-प्रदर्शन के बाद असम सरकार के कई मंत्री, कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भुवनेश्वर कलिता और मुख्यमंत्री तरूण गोगोई पत्रकारों को शांत करने के लिए बाहर आए और कहा कि प्रधानमंत्री विधानसभा परिसर में उनसे बातचीत के लिए इंतजार कर रहे हैं। इस पर पत्रकारों ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री को विधानसभा परिसर से बाहर आकर उनसे बात करनी चाहिए। आखिरकार, प्रधानमंत्री बाहर आए और दिल्ली रवाना होने की खातिर हवाई अड्डा जाने से पहले उन्होंने मीडिया से करीब पांच मिनट बात की। (भाषा)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...