Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

पीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार हरीश खरे के साथ लूट

नई दिल्ली। आम लोगों की तो बात छोड़िए राजधानी में खास लोग भी सुरक्षित नहीं है। अति सुरक्षित माने जाने वाले सिविल लाइंस में शुक्रवार शाम हथियारबंद बदमाशों ने प्रधानमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार हरीश खरे को लूट लिया। वारदात के समय वे कमला नेहरू पार्क (बोंटा पार्क) में टहलने के लिए गए थे। बदमाशों ने उनसे कुछ कैश और उनकी कीमती घड़ी लूट ली। सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर सिविल लाइंस पुलिस छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, हरीश खरे अपने परिवार के साथ सिविल लाइंस में रहते हैं। रोजाना शाम को वह सैर के लिए घर के पास बने कमला नेहरू पार्क में जाते हैं। शुक्रवार को वह जैसे ही पार्क में पहुंचे वहां मौजूद दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और चाकू दिखाकर साथ लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाश उनके साथ धक्का-मुक्की करने लगे। बदमाश पीड़ित से चार हजार रुपये कैश और घड़ी लूट फरार हो गए। हरीश खरे ने मामले की सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बारिश की वजह से पार्क में कम लोग मौजूद थे। इसकी वजह से उनके साथ लूटपाट हुई। उत्तरी जिला उपायुक्त सिंधू पिल्लई ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों के हुलिये के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। पिछले साल भी जून में चोरों ने इनकी कार, लैपटॉप और मोबाइल चोरी कर लिए थे। साभार : अमर उजाला

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...