Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

पीटीआई की हड़ताल जारी, गेट पर जमे कर्मचारी

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा में कामकाज पूरी तरह ठप है. मजीठिया वेज बोर्ड की मांग को लेकर पीटीआई-भाषा के कर्मचारी अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हड़ताल पर डंटे हुए हैं. एजेंसी कार्यालय के मुख्‍य गेट पर कर्मचारी धरना दे रहे हैं. हड़ताल पर जाने से पहले कर्मचारियों ने कार्यालय के कम्‍प्‍यूटर तथा टेलीफोन लाइन भी बंद कर दिए हैं. इनकी मांग है कि जल्‍द से जल्‍द मजीठिया वेज बोर्ड की सिफारिशों को लागू किया जाए. इस हड़ताल में पीटीआई-भाषा के देशभर के पत्रकार तथा गैर पत्रकार कर्मी हड़ताल में सम्मिलित हैं.

आज तड़के दो बजे से प्रारम्‍भ हुआ हड़ताल शनिवार आठ बजे सुबह तक जारी रहेगा. कर्मचारियों का प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है. तमाम दूसरे पत्रकार यूनियन के लोग भी धरना स्‍थल पर पहुंचकर पीटीआई कर्मियों का हौसला आफजाई कर रहे हैं. संभावना जताई जा रही है कि एजेंसी में हड़ताल का असर उन समाचार पत्रों पर भी पड़ेगा, जो एजेंसी की खबरों पर निर्भर रहते हैं. धरना स्‍थल पर एमएस यादव, संजय कुमार सिन्‍हा, राजवीर सिंह, नंद किशोर त्रिखा, संतोष गंगवार, मदन तलावार, अरविंद सिंह, एसएन सिन्‍हा समेत पीटीआई और दूसरे यूनियनों से जुड़े हुए लोग शामिल हुए.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...