नयी दिल्ली : प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) के पटना में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार तिवारी का आज सुबह संक्षिप्त बीमारी के बाद यहां के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 44 साल के थे। तिवारी 1987 में पीटीआई में आए थे और 2008 में वह विशेष संवाददाता बने। 2009 में उन्होंने पीटीआई के पटना कार्यालय के प्रबंधक के रूप में कार्यभार संभाला। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। (भाषा)





