बेंगलुरु पीटीआई के पूर्व डिप्टी जनरल मैनेजर और सीनियर जर्नलिस्ट एन.डी. प्रभु का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। उनके बेटे रमेश प्रभु ने कहा कि प्रभु का शुक्रवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह पिछले कुछ हफ्तों से बीमार थे। एनडीपी नाम से चर्चित प्रभु पीटीआई में 1952 से न्यूज एडिटर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर और डिप्टी जनरल मैनेजर जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे।
वे 1991 में रिटायर हुए। मुंबई में लंबे समय तक सेवारत रहने के बाद प्रभु दिल्ली आकर पीटीआई फोटो सेवा से सक्रिय रूप से जुड़े। उन्होंने दिल्ली में सेंट्रल डेस्क पर भी काम किया। प्रभु का अंतिम संस्कार आज शनिवार को किया गया।






