पीलीभीत से सूचना है कि जिलाधिकारी के आदेश पर तीन पत्रकारों पर रंगदारी का मुकदमा दर्ज किया गया है. मुक़दमे में तीनों का जिक्र पत्रकार के रूप में नहीं किया गया है जबकि तीनों में से दो पर्दाफाश के और एक तरुण मित्र का संवाददाता है. तीनों पत्रकारों ने सरसो तेल बनाने वाली एक मिल पर पड़े छापे को कवर कर छपने के लिए अपने अपने प्रकाशनों को भेजा था.
पत्रकारों का कहना है कि खबर कवर करने के कारण प्रशासन और मिल मालिक में लेन देन तय नहीं हो सका, जिससे नाराज हो कर प्रशासन ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दिया है. तीनो पत्रकारों ने मामले की जांच की मांग की है. इस संबंध में एक पत्र मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भेजा गया है जो इस प्रकार है…..






