Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

पुण्य प्रसून बाजपेयी ने आजतक न्यूज चैनल के साथ तीसरी पारी शुरू की

: एक्जीक्यूटिव एडिटर बने : आज शनिवार की शाम जिन भी लोगों ने आजतक न्यूज चैनल देखा, वे थोड़े चौंके. स्टूडियो में पुण्य प्रसून बाजपेयी को एंकरिंग करते देखकर. जी हां, पुण्य प्रसून बाजपेयी आजतक न्यूज चैनल के साथ जुड़ चुके हैं. आजतक में उन्होंने एक्जीक्यूटिव एडिटर के बतौर ज्वाइन किया है. आजतक के साथ तीसरी पारी शुरू करने के साथ ही उन्होंने इंडिया न्यूज ज्वाइन करने के दीपक चौरसिया के दावों की हवा भी निकाल दी है. साथ ही, उन्होंने यह भी साबित कर दिया कि वे अपने सिद्धांतों-सरोकारों के साथ समझौता करने के लिए तैयार नहीं हैं. 

पुण्य प्रसून के ज्यादातर चाहने वालों ने उनसे कांग्रेसी नेता विनोद शर्मा के चैनल इंडिया न्यूज और इस समूह के नए एडिटर इन चीफ दीपक चौरसिया के नेतृत्व में काम न करने की अपील की थी. पुण्य इससे पहले भी आजतक में रह चुके हैं. आजतक छोड़कर वह सहारा समय गए जहां ज्यादा दिन टिक नहीं पाए. फिर जी न्यूज के साथ जुड़ गए. सुधीर-समीर प्रकरण सामने आने के बाद पुण्य ने जी न्यूज से लंबी छुट्टी ले ली, फिर इस्तीफा दे दिया. बाद में दीपक चौरसिया ने दावा किया कि उनके नेतृत्व में इंडिया न्यूज में पुण्य प्रसून बाजपेयी काम करेंगे. पर इस दावे की पुण्य ने पुष्टि नहीं की. आजतक पर आज प्रकट होकर पुण्य प्रसून ने सबको चौंका दिया. माना जा रहा है कि टीवी जर्नलिज्म में बेदाग और बेबाक छवि रखने वाले पुण्य प्रसून को अपने साथ जोड़कर आजतक न्यूज चैनल ने भी बाकी न्यूज चैनलों को काफी पीछे छोड़ दिया है. 

पुण्‍य प्रसून 1996 से 2002 तक आजतक में रहे. फिर 2002 से 2004 तक एनडीटीवी के साथ रहकर पत्रकारिता की. 2004 से 2007 तक फिर आजतक में रहे. अगस्‍त 2007 से फरवरी 2008 तक सहारा के साथ. उसके बाद कंसल्टिंग एडिटर जी न्‍यूज में रहे. अब फिर से आजतक के साथ हो लिए हैं.

पुण्य प्रसून से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें- भड़ास पर पुण्य

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...