Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

पुत्र अंशुल दवे ने दी मुखाग्नि, पत्रकार सुभाष दवे पंचतत्व में विलीन

लखनऊ : पत्रकार सुभाष दवे कल पंचतत्व में विलीन हो गए। भैंसाकुण्ड श्मशान घाट पर उनकी अन्त्येष्टि कर दी गई। उनके पुत्र अंशुल दवे ने मुखाग्नि दी। अन्त्येष्टि के अवसर पर भारी संख्या में पत्रकार, राजनैतिक दलों के पदाधिकारी और सुभाष दवे के मित्र व परिजन मौजूद थे। श्री दवे का परसों अपरान्ह एक बजे लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

लखनऊ : पत्रकार सुभाष दवे कल पंचतत्व में विलीन हो गए। भैंसाकुण्ड श्मशान घाट पर उनकी अन्त्येष्टि कर दी गई। उनके पुत्र अंशुल दवे ने मुखाग्नि दी। अन्त्येष्टि के अवसर पर भारी संख्या में पत्रकार, राजनैतिक दलों के पदाधिकारी और सुभाष दवे के मित्र व परिजन मौजूद थे। श्री दवे का परसों अपरान्ह एक बजे लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

स्व.सुभाष दवे की अन्त्येष्टि के मौके पर वरिष्ठ पत्रकार अच्युतानन्द मिश्र, नन्दकिशोर श्रीवास्तव, अजय कुमार, पी.बी.वर्मा, शिवशंकर गोस्वामी, ताहिर अब्बास, राजीव शुक्ला, हेमन्त तिवारी, रवीन्द्र जायसवाल, राजीव वाजपेयी, प्रद्युम्न तिवारी, सुरेश बहादुर सिंह, प्रदीप कपूर, मधुसूदन त्रिपाठी, किशोर निगम, विजय शंकर पंकज, मनमोहन, सुबीर राय, सच्चिदानन्द गुप्ता, अरविन्द शुक्ला, सुनील भावगी, जगदीश नारायण शुक्ला, भगवन्त प्रसाद पाण्डे, अफजाल अहमद अंसारी, शिवशंकर त्रिपाठी, दिनेश शर्मा, प्रभात कुमार त्रिपाठी, दिलीप सिन्हा, के.बख्श सिंह, सर्वेश कुमार सिंह, श्रीधर अनिहोत्री, अशोक मिश्र, भारत सिंह, सुनील त्रिवेदी समेत भारी संख्या में पत्रकार मौजूद थे। इनके अलावा भाजपा विधायक सुरेश तिवारी, पूर्व विधान परिषद् सदस्य सिराज मेंहदी, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रामकुमार भार्गव, प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान भी मौजूद थे।

मीडिया सेंटर में पत्रकारों ने श्रद्धांजलि दी : स्व. सुभाष दवे के निधन पर एनेक्सी स्थित मीडिया सेंटर में शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा में वरिष्ठ पत्रकार शरत प्रधान, रामदत्त त्रिपाठी, अजय कुमार, पी.बी.वर्मा, हिसामुल इस्लाम सिद्दीकी, श्याम कुमार एवं सर्वेश कुमार सिंह ने श्री दवे के जीवन एवं उनके पत्रकारिता के लिए किये गए योगदान पर प्रकाश डाला। सभी वक्ताओं ने श्री दवे को अत्यन्त मिलनसार एवं पत्रकारिता के समर्पित व्यक्त्तिव बताते हुए कहा कि उनके निधन से पत्रकारिता की बड़ी क्षति हुई है। शोक सभा में बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे। वरिष्ठ पत्रकार स्व.सुभाष दवे के निधन पर आज बुधवार को यू.पी. प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। उपजा के प्रदेश महामंत्री सर्वेश कुमार सिंह के अनुसार प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि सभा अपरान्ह तीन बजे आरम्भ होगी।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...