कोलकाता के अभय बंग पत्रिका टीम और अभय टीवी की पहल से कोलकाता के चितपुर थाने के एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी मनीष गुप्ता का पर्दाफाश किया है. खबर में दिखया गया है कि किस प्रकार से पुलिस अधिकारी एक युवक से अश्लीलता से पेश आते हुए बदतमीजी से बातें कर रहा है व युवक को डरा धमका रहा है. युवक का सिर्फ इतना ही कसूर है कि उसने अवैध रूप से चल रहे शराब के ठेके को बंद करवाने के लिए शिकायत की थी. इस पर भ्रष्ट व बिकाऊ पुलिस अधिकारी उक्त युवक को उल्टा छेड़खानी व बलात्कार की कोशिश के मामले में फंसा देने की बात कह रहा है.
युवक के लाख कहने पर भी पुलिस अधिकारी मानने को तैयार नहीं. वो कहता है कि शराब का धंधा चलेगा तुम्हें जो उखाड़ना है उखाड़ लो. यहां तक कहता है कि अगर तुम रंडी की बस्ती में रहोगे तो क्या रंडी की धंधे को बंद करवा लोगे. पूरा वाक्य सुनने व देखने के लिए आप इस लिंक http://www.atvabhay.in/index.html पर क्लिक कर सकते हैं. खबर है कि आरोपी पुलिस अधिकारी खबर के ऑन एयर के बाद युवक से माफ़ी मांगने व आपसी समझौते की बात कर रहा है. इस खबर के चलने के बाद पूरी कोलकाता पुलिस में चर्चा व भय देखा जा रहा है. आगे भी ऐसी कई आम समस्याओं को ए टीवी उजागर करने के लिए तैयार है.
शंकर यादव
स्वतंत्र पत्रकार
8860941633





