Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

पुलिस कार्रवाई के नाराज हिंदुस्‍तान ने नीतीश की यात्रा को पहले पन्‍ने से हटाया

मुंगेर। विश्व के मीडिया हाउस के सबसे बड़े आर्थिक अपराध (हिन्दुस्तान विज्ञापन घोटाला) के मामलेमें मुंगेर (बिहार) पुलिस के द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध ठोस कानूनी कार्रवाई किए जाने के बाद बिहार के मेसर्स हिन्दुस्तान मीडिया वेन्चर्स लिमिटेड के हिन्दी अखबार दैनिक हिन्दुस्तान के तेवर अब बदले-बदले नजर आने लगे हैं। आम पाठक अब खुले रूप में कहने लगे हैं कि आर्थिक भ्रष्टाचार में डूबे इस मीडिया समूह ने अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आंख दिखाना भी शुरू कर दिया है।

मुंगेर। विश्व के मीडिया हाउस के सबसे बड़े आर्थिक अपराध (हिन्दुस्तान विज्ञापन घोटाला) के मामलेमें मुंगेर (बिहार) पुलिस के द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध ठोस कानूनी कार्रवाई किए जाने के बाद बिहार के मेसर्स हिन्दुस्तान मीडिया वेन्चर्स लिमिटेड के हिन्दी अखबार दैनिक हिन्दुस्तान के तेवर अब बदले-बदले नजर आने लगे हैं। आम पाठक अब खुले रूप में कहने लगे हैं कि आर्थिक भ्रष्टाचार में डूबे इस मीडिया समूह ने अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आंख दिखाना भी शुरू कर दिया है।

दैनिक हिन्दुस्तान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भभुआ की सेवा यात्रा की खबर को प्रथम पृष्ठ से हटा कर अखबार के भीतर के पृष्ठ-09 पर जगह देना शुरू कर दिया है। 29 अप्रैल को भभुआ की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सेवा यात्रा की खबर को मुंगेर संस्करण में दैनिक हिन्दुस्तान ने भीतर के पृष्ठ -09 पर ‘समूह के विकास के लिए धन देगी सरकार‘ शीर्षक से मात्र चार कालम में छापा है। मुख्यमंत्री की रिपोर्ट संजय कुमार क्रांति की है। मुख्यमंत्री की सेवा यात्रा के दो-दो छोटे चित्र भी समाचार के साथ छपे हैं।

मेसर्स हिन्दुस्तान मीडिया वेन्चर्स लिमिटेड की अध्यक्ष और एडिटोरियल डायरेक्टर शोभना भरतीया, मुद्रक और प्रकाशक अमित चोपड़ा, प्रधान संपादक शशि शेखर, कार्यकारी संपादक अकु श्रीवास्तव और भागलपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बिनोद बंधु के विरुद्ध कोतवाली कांड संख्या-445/2011 में चल रही पुलिस जांच के पूरा होने और आरक्षी उपाधीक्षक की पर्यपेक्षण रिपोर्ट तैयार होने के बाद इस मीडिया समूह ने बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मंत्रियों सहित प्रशासनिक पदाधिकारियों को आंख दिखाना शुरू कर दिया है।

मेसर्स हिन्दुस्तान मीडिया वेन्चर्स लिमिटेड के नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध पोख्ता साक्ष्य तैयार करने की दिशा में अभियोजन पक्ष की ओर से न्यायालय में चार मजबूत गवाहों की गवाही धारा 164 के तहत होने के बाद मीडिया हाउस के लोगों की नींद उड़ गई है। मीडिया हाउस कांड के सूचक मंटू शर्मा, गवाह काशी प्रसाद, श्रीकृष्ण प्रसाद, बिपिन मंडल और अन्य के विरूद्ध बदले की कार्रवाई में जुट गया है। दूसरी ओर मीडिया हाउस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सेवा यात्रा की खबर को प्रमुखता देना बंद कर दिया है। अखबारों में सकारात्मक खबरों का स्थान पूरा का पूरा नकारात्मक खबरों ने लेना शुरू कर दिया है।

यह भी बताते चलें कि यही अखबार पर्यवेक्षण रिपोर्ट तैयार होने के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सेवा यात्रा की खबर को नित्य प्रथम पृष्ठ पर बड़े-बड़े शीर्षक के साथ बड़े-बड़े चित्रों के साथ छाप रहा था। सबसे मजे की बात यह रही की कि मुख्यमंत्री की सेवा यात्रा की खबर को संकलित करने के लिए मुंगेर कोतवाली कांड संख्या -445/2011 के नामजद अभियुक्त व वरीय संपादक बिनोद बंधु स्वयं जाते रहे हैं। अखबार की ओर से अभियुक्त बिनोद बंधु स्वयं मुख्यमंत्री की यात्रा का कवरेज करते थे, जो मुंगेर संस्करण में प्रथम पृष्ठ पर बिनोद बंधु के नाम से छपते थे। देखना है कि मीडिया हाउस के इस कदम पर बिहार सरकार किस प्रकार प्रतिक्रिया व्यक्त करती है?

मुंगेर से श्रीकृष्ण प्रसाद की रिपोर्ट. इनसे संपर्क 09470400813 के जरिए किया जा सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...