ब्रिटेन में पुलिस अफसरों और मीडिया के बीच भ्रष्ट साठगांठ की जांच कर रही पुलिस ने पूछताछ के लिए दो और पत्रकारों को गिरफ्तार किया है. इन दोनों पत्रकारों पर जानकारी मुहैया कराने के लिए पुलिस अफसरों को रिश्वत देने का आरोप है. गिरफ्तार किए गए पत्रकारों में 'सनडे मिरर' अखबार के क्राइम रिपोर्टर भी शामिल हैं. इस मामले में जांच शुरू होने के बाद से 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. साभार : बीबीसी






