Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

पूर्णचन्‍द्र गुप्‍त पर आज जारी होगा डाक टिकट

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने दैनिक जागरण के संस्थापक स्व. पूर्णचन्द्र गुप्त की जन्म शताब्दी के मौके पर उनकी स्मृति में डाक टिकट जारी करने का फैसला किया है। सोमवार को एक समारोह में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह डाक टिकट का लोकार्पण करेंगे। इस मौके पर स्व. श्री गुप्त के जीवन वृत्त पर आधारित एक ग्रंथ, प्रेरणापुंज की जन्मशती का भी विमोचन किया जाएगा।

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने दैनिक जागरण के संस्थापक स्व. पूर्णचन्द्र गुप्त की जन्म शताब्दी के मौके पर उनकी स्मृति में डाक टिकट जारी करने का फैसला किया है। सोमवार को एक समारोह में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह डाक टिकट का लोकार्पण करेंगे। इस मौके पर स्व. श्री गुप्त के जीवन वृत्त पर आधारित एक ग्रंथ, प्रेरणापुंज की जन्मशती का भी विमोचन किया जाएगा।

सच्चे कर्मयोगी, स्वतंत्रता सेनानी और प्रखर पत्रकार पूर्णचन्द्र गुप्त ने जब जागरण समाचार पत्र की शुरुआत की थी, तब भारत छोड़ो आंदोलन के तहत आजादी की लड़ाई एक निर्णायक मुकाम हासिल कर चुकी थी। उनके निर्भीक नेतृत्व में जागरण ने स्वतंत्रता की आकांक्षा में व्यापक जनजागरण किया और आजाद भारत में एक जिम्मेदार राष्ट्रीय समाचार पत्र की भूमिका का निर्वाह किया। उनके द्वारा स्थापित दैनिक जागरण ने आज दुनिया में सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले समाचार पत्र की प्रतिष्ठा हासिल कर ली है। उनके हाथों रोपे गए जागरण समूह की गणना देश के श्रेष्ठ और बड़े मीडिया घरानों में की जाती है। साभार : जागरण

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...