जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस सप्ताह १९-२५ अगस्त के अंतर्गत फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें समाज के ज्वलंत मुद्दों पर समय समय पर छात्रों द्वारा खिची गई बेहतरीन तस्वीरों को प्रस्तुत किया गया।
विभिन्न संकायों के छात्र- छात्राओं,अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने विद्यार्थियों के कैमरे की नजर की खूब सराहना की। फोटो प्रदर्शनी का शुभारम्भ संकायाध्यक्ष डॉ अजय प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि समाज की गतिविधियों को लोगों के सामने लाने में फोटोग्राफ की महत्वपूर्ण भूमिका लम्बे समय से रही है।आज तकनीकी के कारण आम आदमी के जीवन से फोटोग्राफी जुड़ गई है।सुख हो या दुःख सभी पलों को हम आजीवन अपने पास फोटो के माध्यम से सजो के रख सकते है।
डॉ अजय द्विवेदी ने कहा कि समाज की सजीव प्रस्तुति इन फोटो के माध्यम से की गई है। आज समाचार पत्रों में फोटोग्राफ प्राथमिकता से प्रकाशित हो रहे है।इससे पता चलता है कि फोटो का कितना महत्व बढ़ गया है। फोटो प्रदर्शनी के संयोजक डॉ दिग्विजय सिंह राठौर ने कहा कि सीमित संसाधनों के साथ सीखने के दौर में विद्यार्थियों द्वारा बेहतरीन फोटोग्राफी करना उनके कलात्मक दृष्टिकोण को प्रदर्शित करता है।निश्चित तौर पर यह उनके व्यक्तित्व विकास में सहायक होगी।
फोटो प्रदर्शनी में पर्यावरण, गरीबी, ईट भट्ठा मजदूर, कुम्भार, किसान, जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल, रिक्शा चालकों का जीवन, चौकिया धाम, प्रदूषण, माँ की ममता आदि विषयों पर छात्रों द्वारा खिची गई बेहतरीन तस्वीरों को प्रस्तुत किया गया। इसमें पूर्व छात्र अमरेन्द्र, बिंदु, सुनील, मोनिशा की कला को भी समिल्लित किया गया। प्रदर्शनी में प्रो बी बी तिवारी, डॉ राम नारायण, डॉ राजेश कुमार, डॉ रुश्दा आज़मी, पंकज सिंह, आनंद सिंह आदि ने शिरकत की।
प्रेस विज्ञप्ति






