फर्रुखाबाद : नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम परमनगर निवासी किशोरी ने अपने घर पर जहर खा लिया। उसे मंगलवार को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस किशोरी ने सूबे के पूर्व एक मंत्री के बेटे पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। उसका आरोप था कि अपहरण के बाद उसे सूबे के एक पूर्व मंत्री के बेटे सचिन सिंह यादव के आवास में रखा गया था। उसके साथ मारपीट की गई। पेट्रोल नहीं पीने पर जान से मारने का प्रयास किया गया था।
गुरुवार को किशोरी के बयान अदालत में दर्ज कराये गये थे। इससे पूर्व अपहृत किशोरी को दो अप्रैल रात बरामद किया गया था। इस मामले में गांव के अवनीश उर्फ संटी यादव व उसके चाचा सुशील तथा तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। अवनीश को दो अप्रैल को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। कुछ और नाम भी आरोप में सामने आए थे। परन्तु पुलिस पर दबाव में काम करने के आरोप लग रहे थे। इसी बीच युवती ने जहर खा लिया। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।





