रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के 67वां जन्मदिन पूर्व मंत्री, अधिकारी और पत्रकारों के लिए भारी पड़ गया.. जोगी के बंगले में सोमवार को कई नेताओं, अधिकारियों और पत्रकारों की की जेबें कट गईं.. अजीत जोगी के जन्मदिन के जश्न पर भगदड़ मचने के कारण वहां कवरेज करने के लिए पहुँचे एक निजी चैनल का कैमरामैन गिर गया.. जिससे उसके पैरों में गंभीर चोटें आई हैं.. वहीं कैमरामैन के साथ पहुँचे रिपोर्टर की महंगी मोबाइल गैलेक्सी ग्रांड पर भी जेबकतरों ने हाथ साफ कर दिया.. जेबकतरों ने इसके अलावा भी कई पत्रकारों और लोगों की जेब भी काटीं.
अजीत जोगी के जन्मदिन के जश्न पर भारी भीड़ जुटी थी.. इनमें कई राजनीतिज्ञ, पत्रकार एवं अधिकारी भी शामिल थे.. आईजी स्तर के एक अधिकारी को जेबकतरों ने नहीं छोड़ा.. पूर्व मंत्री रामचंद सिंहदेव की जेब भी कट गई.. पूर्व केन्द्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल के समर्थक चंद्रशेखर शुक्ला का भी पर्स भी चोरी हो गया… आईपीएस अधिकारी की जेब कटने के बाद पुलिस सक्रिय हुई.. मंगलवार को पुलिस जेबकतरों की धरपकड़ में जुटी रही… लेकिन पुलिस को खास सफलता नहीं मिली.
पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निवास सागौन बंगले में सोमवार को कांग्रेस विधायकों और समर्थकों का मेला-सा लगा था.. अजीत जोगी के 67वें जन्मदिन का इंतजार जोगी के साथ ही छत्तीसगढ़ के पत्रकार और उनके समर्थक लंबे समय से कर रहे थे.. जन्मदिन के इस खास मौके पर जोगी 9 साल बाद व्हील चेयर छोड़कर ई-लेग्स के सहारे अपने पैरों से चले और अपने समर्थकों से मुलाकात की.. जन्मदिन के बहाने उन्होंने प्रदेश में एक बार फिर अपने विरोधियों को अपनी ताकत अहसास कराया.. लेकिन उनके इस ताकत का एहसास करना कई पत्रकारों, आईपीएस अधिकारीयों और नेताओं के लिए किसी शामत से कम नहीं रहा.








