Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पेड न्यूज करने वाले अखबार के संस्थापक का सम्मान और पीएम का पेड न्यूज पर लेक्चर

दैनिक जागरण के संस्थापक पूर्ण चंद्र गुप्त के सम्मान में प्रधानमंत्री ने डाक टिकट जारी किया और इस मौके पर पेड न्यूज को लेकर लेक्चर दिया. अंतरविरोध देखिए कि हिंदी में सबसे ज्यादा पेड न्यूज करने वाला अखबार दैनिक जागरण है और इसी के संस्थापक के सम्मान के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पेड न्यूज नामक बुराई से निपटने के लिए मीडिया को खुद के स्तर पर प्रयास करने को कहा.

दैनिक जागरण के संस्थापक पूर्ण चंद्र गुप्त के सम्मान में प्रधानमंत्री ने डाक टिकट जारी किया और इस मौके पर पेड न्यूज को लेकर लेक्चर दिया. अंतरविरोध देखिए कि हिंदी में सबसे ज्यादा पेड न्यूज करने वाला अखबार दैनिक जागरण है और इसी के संस्थापक के सम्मान के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पेड न्यूज नामक बुराई से निपटने के लिए मीडिया को खुद के स्तर पर प्रयास करने को कहा.

प्रधानमंत्री ने मीडिया से राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने की अपील करते हुए कहा कि वह 'पेड न्यूज' जैसी बुराइयों से खुद ही निपटे. उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया पर बाहरी नियंत्रण नहीं होना चाहिए. प्रधानमंत्री ने कहा, "मुझे इस बात की खुशी है कि देश का मीडिया आम तौर से स्वतंत्र और जीवंत है. देश में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है. मीडिया पर कोई बाहरी नियंत्रण नहीं होना चाहिए, लेकिन इसके प्रतिनिधियों को मिलजुलकर कोई ऐसा रास्ता निकालना चाहिए जिसमें निष्पक्षता और उद्देश्य को बढ़ावा मिले और सनसनी कम हो सके."

उन्होंने पत्रकारिता में 'पेड न्यूज' पर भी चिंता जताई और कहा, "मीडिया को राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों के कवरेज में वृद्धि करनी चाहिए. मुझे उम्मीद है कि 'पेड न्यूज' जैसी बुराइयों को उखाड़ फेंकने के लिए मीडिया खुद प्रयास करेगा और वह इसमें सफल भी होगा." पत्रकारिता में गुप्त के योगदान की प्रशंसा करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा, "उन्होंने जीवनभर भयहीन तथा स्वतंत्र पत्रकारिता को बढ़ावा दिया. इस तरह की पत्रकारिता किसी भी लोकतंत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है." प्रधनमंत्री ने कहा, "नई तकनीक की वजह से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों की पहुंच भी अब बहुत बढ़ गई है. मेरा मानना है कि यह हमारे लोकतंत्र के लिए एक बहुत अच्छी बात है." इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश भी मौजूद थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...