Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

पेड न्‍यूज में कई अखबारों की शिकायत, पढि़ए स्‍टैंडिंग कमेटी की रिपोर्ट

संसद की स्‍टैंडिंग कमेटी ने पिछले महीने पेड न्‍यूज को लेकर तैयार की गई अपनी 130 पन्‍नों की रिपोर्ट संसद के दोनों सदनों में प्रस्‍तुत की, लेकिन यह रिपोर्ट किसी अखबार या चैनल की खबर नहीं बन सकी. इस खबर को केवल हिंदू ने अपने अखबार के पन्‍ने में जगह दी. अन्‍य बड़े अखबारों से यह खबर गायब रही. राव इंद्रजीत सिंह की अध्‍यक्षता वाली कमेटी ने इस रिपोर्ट को लोकसभा में 6 मई तथा राज्‍य सभा में 7 मई को पेश किया था.

संसद की स्‍टैंडिंग कमेटी ने पिछले महीने पेड न्‍यूज को लेकर तैयार की गई अपनी 130 पन्‍नों की रिपोर्ट संसद के दोनों सदनों में प्रस्‍तुत की, लेकिन यह रिपोर्ट किसी अखबार या चैनल की खबर नहीं बन सकी. इस खबर को केवल हिंदू ने अपने अखबार के पन्‍ने में जगह दी. अन्‍य बड़े अखबारों से यह खबर गायब रही. राव इंद्रजीत सिंह की अध्‍यक्षता वाली कमेटी ने इस रिपोर्ट को लोकसभा में 6 मई तथा राज्‍य सभा में 7 मई को पेश किया था.

रिपोर्ट में सबसे ज्‍यादा शिकायतें दैनिक जागरण अखबार के खिलाफ की गई हैं. पीसीआई को भी सबसे ज्‍यादा शिकायतें दैनिक जागरण की ही मिली हैं. हालांकि इसमें अमर उजाला, दैनिक भास्‍कर, पंजाब केसरी समेत कुछ और भी नाम शामिल हैं, लेकिन पीसीआई ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की. प्रेस को छोड़कर दूसरे हर मामले में काटने को दौड़ने वाले पीसीआई अध्‍यक्ष जस्टिस काट जू ने भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की.

रिपोर्ट का एक अंश

स्‍टैंडिंग कमेटी ने 130 पन्‍ने के अपने रिपोर्ट में पेड न्‍यूज की पूरी परत खोल कर रख दी है. अंग्रेजी-हिंदी समेत कई भाषा के अखबारों में पेड न्‍यूज प्रकाशित होने का जिक्र इस रिपोर्ट में है. छोटी-छोटी खबरों पर हाय तौबा मचाने वाले अखबार और टीवी चैनल ने पेड न्‍यूज की रिपोर्ट पेश होने तथा इस रिपोर्ट में किए गए खुलासे को लेकर एक भी खबर नहीं प्रकाशित की या चलाई. इससे मीडिया संस्‍थानों की दोगली नीति स्‍पष्‍ट दिखाई पड़ती है. आप पेड न्‍यूज पर स्‍टैंडिंग कमेटी की रिपोर्ट पढ़ सकते हैं.. 

पेड न्‍यूज पर तैयार स्‍टैंडिंग कमेटी की रिपोर्ट पढ़ने के लिए क्लिक करें स्‍टैंडिंग कमेटी की पूरी रिपोर्ट

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...