Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

दिल्ली

पेड मीडिया के खिलाफ जांच करे प्रेस परिषद : आप

नई दिल्ली :  आम आदमी पार्टी ने भारतीय प्रेस परिषद से पेड मीडिया से सबंधित रिपोर्टों की जांच कराने की मांग की है। मीडिया वालों को जेल भेजने संबंधी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल के कथित बयान के बारे में स्पष्टीकरण देने के लिये आज यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पार्टी नेताओं संजय सिंह और आशुतोष ने तीन समाचार चैनलों को पेड मीडिया घराने बताते हुये कहा कि हम इन तीनों के खिलाफ सबूत के साथ चुनाव आयोग से संपर्क करेंगे।

संजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल ने पूरी मीडिया के बारे में नहीं कहा था, बल्कि उन्होंने कहा था कि मीडिया का एक हिस्सा बिका हुआ है। इसके अलावा वह इसमें यह भी जोड़ना चाहते हैं कि कई पत्रकार एवं संपादक ईमानदार हैं और अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन हम पेड मीडिया की जांच कराये जाने की मांग करते हैं। गौरतलब है कि एक टेलीविजन चैनल ने केजरीवाल के एक बयान का वीडियो प्रसारित किया है, जिसमें केजरीवाल को यह कहते हुये दिखाया गया है कि मीडिया बिकी हुई है और अगर उनकी सरकार आयी, तो इसकी जांच करायी जायेगी और मीडिया के दोषी लोगों को जेल भेजा जाएगा। हालांकि वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा। इस बीच केजरीवाल के विवादास्पद बयान को लेकर मीडिया, सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारे में तीव्र समर्थन और विरोध का दौर शुरू हो गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...