Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

पैसा न देने पर सिपाहियों ने पत्रकार एवं उसके साथी को पीटा

शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर के दो सिपाहियों ने रविवार देर शाम दावत खाकर बाइक से घर लौट रहे एक पत्रकार की मोटरसाइकिल चेकिंग के दौरान मामूली कहासुनी पर जमकर पिटाई कर दी। जब इसकी सूचना उनके अन्य पत्रकार साथियों को हुई तो वह थाने पहुंचे और साथी की पिटाई पर एसओ से नाराजगी जताई। पीड़ित पत्रकार एसपी से मिला और आरोपी सिपाहियों पर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने सीओ जलालाबाद को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर के दो सिपाहियों ने रविवार देर शाम दावत खाकर बाइक से घर लौट रहे एक पत्रकार की मोटरसाइकिल चेकिंग के दौरान मामूली कहासुनी पर जमकर पिटाई कर दी। जब इसकी सूचना उनके अन्य पत्रकार साथियों को हुई तो वह थाने पहुंचे और साथी की पिटाई पर एसओ से नाराजगी जताई। पीड़ित पत्रकार एसपी से मिला और आरोपी सिपाहियों पर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने सीओ जलालाबाद को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पुलिसिया कहर का शिकार बना पत्रकार हरिओम बरेली से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र खुसरो मेल का मिर्जापुर संवाददाता है। रविवार शाम हरिओम अपने एक साथी नन्हें तिवारी के साथ बाइक से रैपुरा गांव में एक परिचित के घर दावत खाने गया था। रात करीब आठ बजे उधर से वापस आते वक्त कोला पुल के आगे खड़े दो सिपाहियों ने उसकी बाइक रोक ली। यह सिपाही पहले से ही वाहनों से वसूली कर रहे थे। लाल परी की झोक में सिपाहियों ने यह भी नहीं देखा कि बाइक सवार अपना परिचय दे रहा है। पर वह तो बिना घूस के बाइक छोड़ने को तैयार ही नहीं थे। उनसे बाइक के कागज दिखाने को कहा। बाइक के कागज हरिओम घर भूल गया था। जब हरिओम ने कहा कि वह पत्रकार है तो इसी बात पर सिपाही उसे पीटने लगे। उसके साथी को भी मारा और दोनों को बाइक समेत थाने ले आए। इसकी जानकारी जब अन्य पत्रकारों को हुई तो वे लामबंद होकर थाने पहुंचे। तब रात के नौ बजे काफी कोशिश के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ा। सोमवार को पत्रकार हरिओम कई साथी पत्रकारों के साथ एसपी से मिला और सारी घटना बताते हुए प्रार्थना पत्र देकर सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। जिले के सभी पत्रकारों ने घटना पर रोष व्यक्त करते हुए आरोपी सिपाहियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

शाहजहांपुर से सौरभ दीक्षित की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...