Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पैसे तो हैं सहारा के पास लेकिन उसे जमा करने वाले ‘निवेशक’ कौन हैं यह पता नहीं चल रहा है

सहारा के सुब्रत राय आखिरकार गिरफ्तार हुए. आप लेकिन एक तथ्य पर जरा गंभीरता से गौर कीजिये. कोई भी चिट-फंड कंपनियां जब विवाद में फंसती है या भागती है या उसके किसी प्रमोटर की गिरफ्तारी होती है तो देश में हाहाकार मच जाता है. किसी जवान बिटिया के बाप आत्महत्या करने पर मजबूर होते हैं तो किसी की जीवन भर की कमाई लुट जाने के कारण हाहाकार मचने की खबर आती है. अभी ममता बनर्जी द्वारा शारदा चिट-फंड के माध्यम से ऐसे ही करोड़ों खसोटने का वृत्तांत आपने जाना ही होगा. साथ ही सुना होगा ऐसी ही दर्जनों दर्दनाक कहानियाँ सपनों के छीन जाने की. है न?

लेकिन… लेकिन सहारा अपने निवेशकों का 24 हज़ार करोड़ रुपया लौटा नहीं रहा है पर कहीं किसी निवेशक को रोते-कलपते आपने देखा है? सोचा आपने कभी कि आखिर माजरा क्या है? भाई साहब… इस केस में मामला ज़रा उलटा है. पैसे तो हैं सहारा के पास लेकिन उसे जमा करने वाले 'निवेशक' कौन हैं यह पता नहीं चल रहा है. सेबी यहाँ 'पैसा' नहीं 'निवेशकों' को खोज रहा है. यानी यह मामला पैसा लूटने का नहीं बल्कि शायद काले धन को सफ़ेद करने का मामला है. यह बड़ा स्कैंडल है. यह शायद देश का सबसे बड़ा स्कूप हो सकता है अगर सहारा केवल उन कथित निवेशकों की सूची दे दे सेबी को. जिस अधिकारी ने ये जांच की थी उसका ट्रांसफर भी कर दिया गया है. लेकिन केस को वे पुख्ता कर गए. 'सूची' का इंतज़ार कीजिये. पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त.

पत्रकार और भाजपा नेता पंकज कुमार झा के फेसबुक वॉल से.
 
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...