Mohammad Anas : भास्कर.काम पर पोर्न बेचने वाले सेक्स वर्कर्स अब कहां हैं… भास्कर.काम देख कर पोर्न साइट भी शर्म से पानी पानी हो जाये…. आज गूगल ने भास्कर.काम को प्रतिबंधित कर दिया … मुझे तो इतनी खुशी हो रही है कि गंगा में जा कर डुबकी लगाने का मन कर रहा है…. पर अफ्सोस कि दिल्ली में हूं… ये हम सबकी सामुहिक जीत है …. हर उस व्यक्ति की जीत है जो खबर में सिर्फ़ खबर खोजता है, नंगी तस्वीरें नहीं, अश्लील चित्र नहीं… भास्कर वालों अपने 'सेक्स वर्कर्स' से कहिये कि वो कुछ और करना शूरू कर दें क्योंकि सेक्स परोसने के जुर्म में आपके सारे 'सेक्स वर्कर्स' बैन कर दिये गये हैं …भास्कर. काम में काम करने वाले 'सेक्स वर्करो' को अब नौकरी छोड़ देनी चाहिये…. क्योंकि सबूत अब सामने है कि ये एक पोर्न साइट है, ना कि न्यूज़ पोर्टल…
xxx
Mohammad Anas : मजे की बात तो ये है कि भास्कर.काम के कुछ सेक्स वर्कर्स ये अफवाह फ़ैला रहे हैं कि ये हैकरो का हमला है ,हा हा हा ,दिन में रतौंधी वाला कांड करवा दिया इनके कुछ वर्कर्स ने ,मैं उन्हें पत्रकार की श्रेणि में नही रखता ….They are porn seller
xxx
Mohammad Anas : बात अनेक हो सकती है… बंद हुई है उसकी एक वजह है मालवेयर… और मालवेयर वहीं मिलता है जहां पर पोर्न बिकता है… साफ़ हुई बात… पोर्न बेचा जा रहा तभी मालवेयर आया.
xxx
Mohammad Anas : बहुत सारे दोस्त हैं ,जो भास्कर.काम में काम करते हैं ,मैं उन्हें व्यक्तिगत जानता हूं कि वो सेक्स नही बेचना चाह्ते लेकिन नौकरी बचाने और सैलरी उठाने के लिये ये सब करना होता है ,मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि आप सब बी बी सी की नई भर्ती में हो आयें जो इस वक्त हो रही है ,सबको नौकरी मिल जायेगी ,और सरोकार भी ज़िंदा रहेंगे ,आपको इसकी ज्यादा ज़रूरत है Dilnawaz Pasha Shahnawaz Malik Amrit Singh भाई …देखियेगा ज़रूर ..भास्कर से बेहतर भड़ास है .
xxx
Mohammad Anas : हम सभ्यता से लड़ते हुए अपनी पूरी उम्र भास्कर.काम के उपर नही खर्च करना चाहते हैं इसलिये आज यदि आप सबकी नजर में असभ्य हुए होंगे तो उसमे हमें कोई आपत्ती नही है ,कभी कभी घी टेढ़ी उंगली से निकालना होता है .एक बड़ी लड़ाई लड़ते वक्त कई सारे अपनो की तिलांजली देनी होती है ,भास्कर.काम पर पिछले एक साल से अधिक समय से खबर के नाम पर क्या कुछ परोसा जा रहा है इससे हम सब वाकिफ हैं ,एक पल के लिये मान लेते हैं आप ,दिलनवाज़ ,शहनवाज़ जैसे लोग और आप जिन्हे अपनी तरह समझ ले उन सबका नाम इसमे जोड़ ले ,लेकिन मुझे बताये कि ये पोर्न सामग्री कौन दिखाता है ,कौन छापता है .काम के पोर्टाळ पर ? अगर आप नही दिखाते हैं तो आपको सफ़ाई देने की ज़रूरत ही नही है ,कहिये अपने अपने बास लोगों से कि वो आयें ,जवाब दें ,जनता जवाब चाहती है क्यों गूगल ने प्रतिबंधित कर दिया भास्कर.काम को ? बहुत गंभीर बात है ये कि आप सब सच जानते हुए भी मुझसे असहमती दर्ज करवा रहे हैं ,और ऐसा क्यों है इसकी वजह भी मालुम है ,खैर ,यहां जो लिखा गया है वो पूरे होश -हवाश में लिखा गया है ,और इसका संदर्भ गूगल एवं भड़ास है . Amrit Singh भाई
xxx
Mohammad Anas : अब क्या दैनिक भास्कर ने ठेका ले लिया है महिलाधिकारों का ,हो सकता है खबरे आती हों महिलाधिकारों पर लेकिन उ्नसे अधिक वो खबरे आती है जिसमे महिला का जिस्म दिखता है उसका व्यक्तित्वा नही Shiv Das ,इतनी चिंता थी और अब बाकी है आप सबके भीतर तो हटा दीजिये वुमेन को कमोडेटी के रूप स्थापित करती पोर्न खबरें ,सेक्स के धंधे को कौन बुरा कह रहा है महाराज ,हम तो खबर की आड़ में जिस्मफ़रोशी के भास्कर ट्रेंड पर सवाल उठा रहे हैं ,आपके संस्थान में मेरी कई महिला मित्र काम करती है जिन्हें भी मजबूरी में खबरे देखनी और लगानी पड़ती है,भीतर का हाल मालुम है हमें ,कारण है आपकी चट्कामार बिजनेस वाली पोर्न पत्रकारिता ,अगर वो ये काम नही करेंगी तो उन्हें बाहर कर दिया जायेगा ,खैर सेक्स वर्कर वाले शब्द से बहुत सारे लोगों को आपत्ती है लेकिन उन सबसे मेरा सवाल है कि आप महिलाओं को सेक्स सिंबल बना कर पेश करियेगा तो क्या आप मस्जिद के इमाम और मंदिर के पुजारी कहलाइयेगा ,नही ना …फिर इतना हो हल्ला क्यों ,इज्जत की परवाह होती तो आग नही लगने दिया गया होता ,खुद से घर में आग लगाइये ,और आरोप हम पर मड़ दिजिये , शिव दास आप अभी पत्रकार हैं ,बहुत तरक्की करेंगे इसमे कोई शक नही है ,ये मेरी कोई व्यक्तिगत खुन्नस नही है किसी से ये सामाजिक सरोकारिता से जुड़ा हुआ मामला है ,क्योंकि संस्थान में मेरे कई सारे दोस्त काम करते हैं जो मुझे मेरे परिवार के सदस्य जितने प्रीय हैं ,उनमे Anuj Khare, Shahnawaz Malik, Dilnawaz Pasha, Amrit Singh और कई लोग हैं ,सबका नाम लिखना मुमकिन नही .
xxx
Mohammad Anas : चलिये अंत में आते आते आपने मान लिया की भास्कर.काम एक पोर्न साइट है ,और इस बुराई के संघर्ष में आप हमे अच्छाई के सलीके से लड़ने की सीख दे रहे हैं ,आपकी बात का ध्यान रहेगा ,देखिये मैंने लचिला रूख अपना लिया अब क्या आप गरेंटी देंगे कि भास्कर.काम पोर्न सामग्री नही अपलोड करेगी अपने साइट पर Shiv Das ?
xxx
Mohammad Anas : ये सब सेक्स वर्कर नही है ,हां इन्हें ज़बरियन सेक्स वर्करों की तरह काम करने के लिये मजबूर किया जा रहा है ,सिर्फ ये नही उसमे आप भी शामिल हैं ,भास्कर.काम का हर वो कर्मचारी शामिल है जो उपर की बनाई पालीसी को मजबूरन फ़ालो कर रहा है. खैर ,ना तो मैने आपको कोई धमकी दी है ना ही गाली ,आप और आपके जैसे शब्दॊं से संबोधित कर रहा हूं ,आप हैं कि तुम ,तू और तड़ाक ,तुम्हारे ,जैसे शब्दों के साथ ही साथ मौकापरस्त ,एन जी ओ आदि कह रहे हैं ,इतन कुछ आपको वो ही लोग बता रहे हैं जो भास्कर,काम को डुबाना चाहते हैं .
xxx
Mohammad Anas : भास्कर.काम में काम करने वाले कई सारे दोस्तों ने फोन पर कहा कि अनस ’सेक्स वर्कर’ शब्द पर आपत्ती ,धीरे धिरे मैं इस शब्द को वापिस ले लेता लेकिन तुम जैसे हरामियों कि वजह से ,तुम्हारे जैसे दंभी बकलोलों की वजह से तो अब ये पोस्ट नही हटेगी चाहे कुछ हो जाये .हां सेक्स वर्कर शब्द को मैं वापिस लेता हुं . लेकिन पोस्ट रहेगी और ऐसे ही रहेगी . चोरी भी किजीयेगा और सीनाजोरी भी कीजियेगा . Shiv Das
xxx
Mohammad Anas : सुबह से शाम हो गयी भास्कर.काम का पेज नही खुल रहा है ,कुछ लोगों को आपत्ती है कि मैने भास्कर.काम में काम करने वाले वर्कर्स को पोर्न वर्कर्स का खिताब दिया ,यदि ऐसा लिखना गलत है तो मैं इस शब्द को वापिस लेता हूं ,लेकिन साथ ही एक सवाल है की पोर्न सामग्री दिखाने वाले को क्या कहेंगे ,किस नाम से संबोधित करेंगे ,क्या खिताब देंगे ,चूंकि हम सबने भास्कर.काम को देखा है ,खबर तो होती है लेकिन उस पर अन्य वेब पोर्टल की अपेक्षा सोफ्ट पोर्न की संख्या अधिक होती है ,ये पत्रकारिता को रसातल में धसाने की साजिश नही है तो और क्या है ,मेरी किसी से व्यक्तीगत खुन्नस नही है क्योंकि भास्कर.काम में काम करने वाले लोग मेरी दुश्मनी के लायक नही है ना तो मैं उनके सामने कहीं ठहरता हूं ,फिर भी खबरों को तोड़ मरोड़ कर पेश करने वाले आशीष महर्षी जैसे कुछ लोगों की वजह से मेरे मन में वहां काम करने वाले के प्रति नाराजगी है ,कुंडा में डीएसपी ज़िया उल हक़ की हत्या के बाद यही व्यक्ति खबर चलाता है कि ’ज़िया और उनकी पत्नी के बीच महीनो से नही हो रही थी बात ना वो मिलते थे ’इस तरह की खबर चलाने वाले लोगों में इतनी नैतिकता कहां से आ गयी कि वो भास्कर.काम में हो रहे गंदे काम पर बोलने वालों के विरोध में कुछ कहे या लिखें ,आज अगर भास्कर.काम इस तरह की चीज़ो का सामना कर रहा है और उसे इतना अपमानित होना पड़ रहा है तो उसकी वजह महर्षी जैसे कुछ लोग हैं ,इन्हें आफिस में बुला कर डांटा जाये ताकि इन्हे मालुम चले जहां समाज जुड़ा हो वहां इस तरह के गैरज़िम्मेदार बयान और खबर नही चलाते हैं,बहुत सीधी सी बात है यह सामाजिक सरोकारिता का मुद्दा है ,पत्रकारिता के सेल्फ़ रेगूलेशन से सम्बंधित मामला है ,कितनी दुख की बात है कि ’देखिये कैसे हुआ बलात्कार’ ’कैसे नहाती हैं ये हेरोईन ,जानने के लिये लिंक पर क्लिक करें ’’ साइज कैसे हो बड़ा देखिये इसमे’ किस्म के खबर लगाने वाले लोग जब अपना पक्ष रखने आते हैं तो जी में आता है इनसे बात ही ना करूं ,लेकिन करनी होती है लोकतंत्र है ,और लोकतंत्र में जिसे जो मर्जी वो वैसा करता है ,आप सवाल खड़े कीजिये ,वो जवाब देगा आप जवाब से संतुष्ट नही है तो कहीं कोने में जा कर आंसू बहाइये ,लेकिन चीज़ें नही बदलेंगी ,और फिर हम जैसे कुछ सरफिरे लोग थोड़ी कड़ाई से अकड़ कर बात करते हैं ,ताकि तस्वीर के बदरंग पहलू से वाकिफ़ कराया जा सके तो लोग हम पर ही उंगली उठा देते हैं ,ये पोस्ट सिर्फ इसलिये क्योंकि कुछ दोस्तों की दोस्ती से भी उतना ही लगाव है जितना सामाजिक सरोकारिता से ,लेकिन इसका मतलब ये कतई नही है कि भास्कर.काम पोर्न नही बेचती ,या वहां पोर्न नही दिखाया जाता पाठकों एवं दर्शको को ,गूगल ने भास्कर.काम को भले ही सुरक्षा कारणों से बंद किया हो लेकिन ये आसुरक्षा जिस वजह से आयी वो है साइट पर अत्याधिक पोर्न सामग्री का होना खैर जब जब मुझे लगेगा कि भास्कर.काम कुछ गलत प्रस्तुत कर रहा है मैं रोकने की कोशिश करूंगा इसके लिये यदि कोई मुझसे नाराज होता है तो हो जाये ,क्योंकि मेरे लिये मुझसे ज्यादा प्रीय मेरा समाज है ,जहां मैं रहता हूं ,उस समाज के प्रति मेरी ज़िम्मेदारियों का बोध है मुझे ,और टकराता रहूंगा हर बार ,बार बार.
युवा पत्रकार और सोशल एक्टिविस्ट मोहम्मद अनस के फेसबुक वॉल से. उपरोक्त सभी बातें मोहम्मद अनस द्वारा फेसबुक के अपने वॉल पर और पोस्टों पर आने वाले कमेंट्स के जवाब में लिखी गई हैं.






