Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

प्रख्‍यात फोटो पत्रकार जगदीश माली का निधन

मुंबई : प्रख्यात फोटो पत्रकार और बॉलीवुड अभिनेत्री अंतरा माली के पिता जगदीश माली का सोमवार सुबह (13 मई, 2013) लगभग 11 बजे मुंबई के नानावती अस्पताल में निधन हो गया। लगभग 60-वर्षीय जगदीश माली को वर्ष 1998 में यकृत से संबंधित परेशानी हुई थी, लेकिन अब कुछ समय से उनकी हालत बेहतर बताई जा रही थी।

मुंबई : प्रख्यात फोटो पत्रकार और बॉलीवुड अभिनेत्री अंतरा माली के पिता जगदीश माली का सोमवार सुबह (13 मई, 2013) लगभग 11 बजे मुंबई के नानावती अस्पताल में निधन हो गया। लगभग 60-वर्षीय जगदीश माली को वर्ष 1998 में यकृत से संबंधित परेशानी हुई थी, लेकिन अब कुछ समय से उनकी हालत बेहतर बताई जा रही थी।

अंतरा माली के नजदीकी सूत्रों ने बताया, "जगदीश माली पिछले कुछ समय से स्वस्थ नहीं थे। उन्हें यकृत और आंतों से जुड़ी समस्या भी थी।" वैसे उनके निधन की वजह का पता नहीं चल पाया है और उनके रिश्तेदारों ने भी इसका खुलासा नहीं किया है।

जगदीश माली पिछले दिनों उस वक्त सुर्खियों में आए थे, जब उन्हें मुंबई की एक सड़क पर अस्त-व्यस्त एवं मतिभ्रम की अवस्था में पाया गया था, लेकिन बाद में उन्होंने इन सारी खबरों को बेकार बताते हुए कहा था कि उन्हें कोई मानसिक परेशानी नहीं है और वह पूरी तरह ठीक हैं। दरअसल, अभिनेत्री और टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' की प्रतिभागी रह चुकी मिंक ने जगदीश माली को अंधेरी इलाके में खराब हालत में घूमते हुए देखा था, और फिर उन्होंने माली की बेटी अंतरा माली से मदद के लिए संपर्क किया था।

1980 के दशक में बॉलीवुड में फोटोग्राफर के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले जगदीश माली ने अभिनेत्रियों रेखा, शबाना आज़मी, करीना कपूर, और अभिनेताओं अनुपम खेर, ओम पुरी, इरफान खान समेत बॉलीवुड के अधिकांश बड़े नामों के साथ काम किया था। (एनडीटीवी)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...