Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

प्रतापगढ़ में कवरेज से लौट रहे पत्रकार की सड़क हादसे में मौत

प्रतापगढ़ : सामूहिक विवाह कार्यक्रम की कवरेज लौट रहे एक पत्रकार की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना रविवार देर रात की है। उधर, पत्रकार की बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलटी मैजिक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मानिकपुर थाना क्षेत्र के लाटतारा गांव निवासी रमेश मौर्य (34) पुत्र शिवशंकर मौर्य माता-पिता के इकलौते बेटे थे। रविवार को रात लगभग सवा बारह बजे कुंडा में राजा भैया यूथ ब्रिगेड के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम का कवरेज कर घर वापस लौट रहे थे।

प्रतापगढ़ : सामूहिक विवाह कार्यक्रम की कवरेज लौट रहे एक पत्रकार की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना रविवार देर रात की है। उधर, पत्रकार की बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलटी मैजिक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मानिकपुर थाना क्षेत्र के लाटतारा गांव निवासी रमेश मौर्य (34) पुत्र शिवशंकर मौर्य माता-पिता के इकलौते बेटे थे। रविवार को रात लगभग सवा बारह बजे कुंडा में राजा भैया यूथ ब्रिगेड के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम का कवरेज कर घर वापस लौट रहे थे।

मवई रेलवे क्रासिंग से आगे बढ़ने पर मानिकपुर थाना क्षेत्र के देशराज इनारा गांव के पास लखनऊ से आ रही मैजिक रमेश को टक्कर मारते हुए पलट गई। हादसे में रमेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस बीच मैजिक चालक वहां से भाग निकला। थोड़ी ही देर में लखनऊ जा रहे एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह, बाबागंज विधायक विनोद सरोज मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस बुलाकर सीएचसी कुंडा भेजा। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव घर ले जाया गया। वहां से कुछ देर बाद मानिकपुर स्थित राजघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। यहां कौशांबी सांसद प्रतिनिधि नंदलाल मौर्य, मीडिया प्रभारी सत्येंद्र सिंह, सीओ कुंडा सुकरामपाल तोमर, सीेएचसी कुंडा के प्रभारी डॉ. नीरज सिन्हा, पीएचसी बाबागंज के प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, बाबाराज सिंह, शानू, मानिकपुर एसओ समेत क्षेत्र के तमाम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। इधर, मानिकपुर पुलिस ने मैजिक को कब्जे में लेने के साथ ही चालक पर मुकदमा दर्ज किया।

सड़क हादसे में युवा पत्रकार रमेश मौर्य की हुई मौत पर पत्रकार शोक व्यक्त किया है। वरिष्ठ पत्रकार एसएस खान, कृष्णानंद त्रिपाठी, अमरेश मिश्र, राजितराम द्विवेदी, विष्णुधर दुबे, अश्वनी सिंह, अशोक सिंह, धर्मेद्र सिंह, हरिकेश मिश्र, संजय श्रीवास्तव, मुकेश चतुर्वेदी, विवेक पांडेय, ओम सिंह, अमितेंद्र श्रीवास्तव, धर्मेद्र सिंह, राजीव पांडेय, बृजेश मिश्र, सुनील यादव, सुलभ श्रीवास्तव, शिवमोहन शुक्ल, मनोज तिवारी, दिनेश सिंह, राजन शुक्ला, गिरीश त्रिपाठी, मनोज रावत, संजीव पांडेय, संदीप ओझा, आशुतोष खरे, वरूण श्रीवास्तव आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...