प्रतापगढ़। जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवक्ता उमेश श्रीवास्तव का संक्षिप्त बीमारी के बाद आज यहां निधन हो गया। वे 62 वर्ष के थे। उमेश श्रीवास्तव काफी समय पीटीआई न्यूज एजेंसी में अंशकालिक पत्रकार के रुप में कार्यरत थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर प्रतापगढ़ में पत्रकार कल्याण परिषद एवं अधिवक्ताओं की एक बैठक हुई जिसमें उनके निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी।






