अमेरिकी मैगजीन ‘फोर्ब्स’ की प्रकाशक कम्पनी 'फोर्ब्स मीडिया' अब जल्द ही बिक सकती है। दरअसल उम्मीद की जा रही है कि इससे उसे 40 करोड़ डॉलर प्राप्त होंगे। फोर्ब्स पत्रिका सालाना अरबपतियों की सूची के प्रकाशन के लिए जानी जाती है।
फोर्ब्स मीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माइकल पेरलिस ने कर्मचारियों को ई-मेल भेजा है। जिसमें बताया गया है कि कम्पनी को 'फोर्ब्स मीडिया' को ख़रीदने के लिए सामान्य से कुछ ज्यादा प्रस्ताव मिले हैं। पेरलिस ने कहा — इन प्रस्तावों की गम्भीरता को देखकर हम भी निर्णय पर पहुँच गए हैं। हम अब फोर्ब्स मीडिया को बेचने की प्रक्रिया के बारे में स्थिति की जाँच करेंगे। फोर्ब्स परिवार द्वारा शुरू की गई 96 साल पुरानी इस व्यावसायिक पत्रिका को चलाने वाली कम्पनी ने बिक्री के लिए डायचे बैंक की सेवाएँ ली हैं।






