Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

प्रत्‍याशी के साथ घूम रहे पांच असलहाधारी पकड़े गए

गोरखपुर : बांसगांव विधान सभा सीट से राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी की उम्मीदवार घोषित की गई जिला पंचायत सदस्य और गगहा थाना क्षेत्र के पूरे गांव निवासी बीना देवी के साथ गुरुवार को घूम रहे असलहाधारियों को पुलिस ने कैंट क्षेत्र में शास्त्री चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में किसी ने जिलाधिकारी संजय कुमार को सूचना दी थी। बाद में जिलाधिकारी के निर्देश पर असलहाधारी पकड़े गए।

गोरखपुर : बांसगांव विधान सभा सीट से राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी की उम्मीदवार घोषित की गई जिला पंचायत सदस्य और गगहा थाना क्षेत्र के पूरे गांव निवासी बीना देवी के साथ गुरुवार को घूम रहे असलहाधारियों को पुलिस ने कैंट क्षेत्र में शास्त्री चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में किसी ने जिलाधिकारी संजय कुमार को सूचना दी थी। बाद में जिलाधिकारी के निर्देश पर असलहाधारी पकड़े गए।

इनमें से दो खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने और तीन पर बिना लाइसेंस के असलहा लेकर चलने की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने असलहों के लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई करने की भी बात कही है। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में आयोजित पार्टी की एक बैठक में बीना देवी की प्रत्याशिता की घोषणा की जानी थी। इसी सिलसिले में वह अपने लाव-लश्कर के साथ बैठक में भाग लेने आई थीं। उनके साथ उनकी गाड़ी में एक व्यक्ति बंदूक लेकर और चार लोग राइफल लेकर बैठे थे। उनके गाड़ी से उतरते ही किसी ने फोन से इसकी जानकारी जिलाधिकारी संजय कुमार को दे दी।

इस पर जिलाधिकारी ने कैंट पुलिस को असलहाधारियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दे दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बीना देवी के साथ असलहा लेकर चल रहे राजू निषाद, नेबूलाल, देवेन्द्र यादव उर्फ गोली, दीपक और महेश को गिरफ्तार कर लिया। इंस्‍पेक्टर कैंट रवि कांत पारासर ने बताया कि असलहाधारियों में से दो ने लाइसेंस दिखाया है, इसलिए उनके खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में कार्रवाई की गई है जबकि तीन अन्य के लाइसेंस न दिखा पाने की वजह से आ‌र्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। साभार : जागरण

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...