राज्य शासन ने जनसंपर्क विभाग की 24 सदस्यीय संचार प्रतिनिधि कल्याण समिति का गठन कर दिया है. इसमें ग्वालियर से प्रदेश टुडे के संपादक डा. राकेश पाठक को शामिल किया गया है. इनके अलावा समति में वरिष्ठ पत्रकार गिरिजा शंकर, मनीष दीक्षित, अजय त्रिपाठी, प्रशांत जैन, मनोज शर्मा, राजेंद्र शर्मा, दीपक तिवारी, शरद द्विवेदी, गणेश साकल्ले, सिकंदर अहमद, विनोद तिवारी, दिनेश गुप्ता, सीताराम ठाकुर और प्रकाश हिंदुस्तानी आदि सम्मिलित हैं.
साथ ही राज्य शासन ने जनसंमर्क विभाग की राज्य स्तरीय अधिमान्यता समिति घोषित कर दी है. समिति में ग्वालियर से वरिष्ठ पत्रकार लोकेंद्र पराशर और धर्मेंद्र भदौरिया को शामिल किया गया है.






