आज समाज में जिस बात का अंदेशा जताया जा रहा था, आखिरकार वो बात सच हो गई. अखबार के प्रधान संपादक राहुल देव ने इस्तीफा दे दिया है. रवीन ठुकराल की वापसी के बाद से ही कयास लगाया जा रहा था कि राहुल देव की विदाई तय हो गई है. अगर दूसरे तरीके से देखा जाए तो राहुल देव ने खुद इस्तीफा नहीं दिया बल्कि प्रबंधन ने उनसे इस्तीफा ले लिया है. वो भी रवीन ठुकराल को उनके ऊपर बैठाकर.
सूत्र बताते हैं कि प्रबंधन ने इसके लिए पहले ही राहुल देव को इशारा कर दिया था, पर वो टिके हुए थे. रवीन के आज ज्वाइन करने के साथ ही इस बात पर भी मुहर लग गई थी कि देर सबेर राहुल देव को जाना होगा या वे खुद ही ऑफिस आना बंद कर देंगे क्योंकि वे रवीन ठुकराल के अधीन रहकर काम करना स्वीकार नहीं करेंगे. खबर है कि प्रबंधन ने राहुल देव के पिछले माह की सेलरी भी रोक ली है.






