: आवाजाही की कई अन्य सूचनाएं : आजतक से कई बड़ी सूचनाएं हैं टीवी टुडे नेटवर्क से. आजतक न्यूज चैनल में वरिष्ठ पद पर कार्यरत पत्रकार प्रबल प्रताप सिंह के बारे में जानकारी मिली है कि ये अब इस संस्थान के हिस्से नहीं रहे. ये खुद कार्यमुक्त हुए हैं या इन्हें कार्यमुक्त किया गया है, इस बारे में पता नहीं चल पाया है.
सूत्रों के अनुसार प्रबल प्रताप एकाइनमेंट और इनपुट के हेड हुआ करते थे. इनकी जगह अब राहुल चौधरी को जिम्मेदारी दे दी गई है. इस बारे में एक आंतरिक मेल जारी कर सभी को सूचित कर दिया गया है. वहीं 'दिल्ली आजतक' से सूचना है कि इनपुट का काम देख रहे केएम शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. इनकी जगह जिम्मेदारी स्नेहांसु मधुर को दी गई है. केएम शर्मा ने न्यूज नेशन चैनल के साथ नई पारी की शुरुआत की है. एक अन्य खबर के अनुसार अनिल सिंह ने एबीपी न्यूज से इस्तीफा देकर आजतक न्यूज चैनल ज्वाइन किया है. डॉ. अनिल सिंह आजतक में एक्जीक्यूटिव एडिटर बनाए गए हैं. एबीपी न्यूज में भी वे एक्जीक्यूटिव एडिटर ही थे.






