प्रभात खबर, दिल्ली ब्यूरो में अंजनी कुमार सिंह द्वारा बनाई गयी टीम का एक और सदस्य प्रभात खबर को अलविदा कह गया। खबर है कि हितेश कुमार ने प्रभात खबर से डिजाइनर के पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसा माना जा रहा है नरेंद्र पाल सिंह के केवल अपने लाये लोगों को आराम और पुरानी टीम की अनदेखी करना लोगों को काफी नागवार गुजर रहा था।
गौरतलब है कि नरेंद्र पाल सिंह ने भी मई में इस्तीफा दे दिया है। जाने से पहले नरेंद्र पाल सिंह ने अपने लाये गये लोगों की सेलेरी जमीन से आसमान पर पहुंचा दी और बाकी लोगों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। संसथान के ही एक कर्मचारी का कहना है कि नरेंद्र जी ने हितेश को पिछले ढाई सालों से कई तरह के वायदे किये हुए थे, जिनकी एवज में हितेश से वो दो डिजाइनरों का काम ले रहे थे।
इस बार जब अप्रैल में लोगों का अप्रेजल हुआ तो काफी लोग एनपी से नाराज हो गये। उसकी बड़ी वजह यह थी कि उन्होंने केवल अपने लाये गये लोगों को ही इन ढाई सालों में हेल्दी सेलेरी पर पहुंचा दिया और अंजनी की टीम के लोग जहां थे, वहीं रहे। अजय कुमार राय को भी नरेंद्र पाल सिंह के टीम के सदस्य की गलती की सजा भुगतनी पड़ी।
प्रभात खबर के एक कर्मचारी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.






