Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

प्रभात खबर ने महात्मा गांधी को ‘चर्चित राष्ट्रपति’ बताया!

12 जनवरी के प्रभात खबर, पटना में शहर में महात्मा गांधी की प्रमिता अनावरण को लेकर एक खबर छपी। इसकी पहली पंक्ति देखिए- ‘‘26 जनवरी को गांधी मैदान में चर्चित राष्ट्रपति महात्मा गांधी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया जाना है ……’’ इन पंक्तियों में इस तरह से गलत टाइपिंग या छपाई की गुंजाइश भी नजर नहीं आती, जो कि राष्ट्रपिता से चर्चित राष्ट्रपति हो जाए।

12 जनवरी के प्रभात खबर, पटना में शहर में महात्मा गांधी की प्रमिता अनावरण को लेकर एक खबर छपी। इसकी पहली पंक्ति देखिए- ‘‘26 जनवरी को गांधी मैदान में चर्चित राष्ट्रपति महात्मा गांधी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया जाना है ……’’ इन पंक्तियों में इस तरह से गलत टाइपिंग या छपाई की गुंजाइश भी नजर नहीं आती, जो कि राष्ट्रपिता से चर्चित राष्ट्रपति हो जाए।

इस रिपोर्ट में यों तो गलतियां और भी हैं, पर अभी बात सिर्फ तथ्यपरक गलतियों की। यह अखबार के खास पेज- प्रभात खबर लाइफ@पटना की उस दिन की प्रमुख खबर थी। अन्य अखबारों में खबरों में भी कई बार गलतियां देखने को मिलती हैं। इन दिनों अक्सर ही अखबार पढ़ते हुए ऐसा देखने को मिलता है। जबकि एक खबर, लिखे जाने से लेकर छप जाने तक कई नजरों से होकर गुजरता है।

गलतियों हो जाती हैं या कई मुद्दों पर जानकारी का अभाव हमें अच्छे अच्छे लोगों में देखने को मिलता हैं, लेकिन तथ्य से संबंधित इस तरह की भयंकर गलतियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसे हम क्या कह सकते हैं ? संवाददाता की कम जानकारी, संपादक का अनदेखापन, पेज इंचार्ज की गैर जिम्मेवारी या फिर यह सभी कुछ?

सच्चाई है कि आज हमें कई खबरें पढ़ने या देखने को मिलती हैं, जो तथ्यात्मक या भाषाई तौर पर गलत होते हैं। खासकर जब बात एक पत्रकार की की जाए तो सवाल यह है कि आखिर ऐसा क्यों है? पत्रकारों का सामान्य ज्ञान कम क्यों होता जा रहा है? कम से कम खुद लिखे जाने वाले खबरों के बारे में उसका सामान्य ज्ञान इतना तो होना चाहिए। आज जब देश भर में जगह-जगह पत्रकारिता की पढ़ाई होने लगी है और पत्रकारिता की डिग्री वालों को ही किसी मीडिया में जगह दी जाती है- ये सवाल और भी प्रासंगिक हैं।

पटना से लीना की रिपोर्ट.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...