Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

प्रभात खबर ने यूपी में दस्तक दी, बलिया एडिशन लांच

प्रभात खबर ने यूपी में भी अपनी दस्तक दे दी. अखबार का बलिया एडिशन लांच कर दिया गया है. लांचिंग के मौके पर बिहार के प्रभारी स्वयं प्रकाश, पटना के स्थानीय संपादक प्रमोद मुकेश, बिजनेस हेड विजय बहादुर आदि लोग मौजूद थे. लांचिंग के मौके पर बलिया के जिला पंचायत सभागार में संगोष्ठी आयोजित की गयी. संगोष्ठी में काशी हिंदू विश्‍वविद्यालय के कुलपति डॉ लालजी सिंह ने भी अपने विचार रखे.

प्रभात खबर ने यूपी में भी अपनी दस्तक दे दी. अखबार का बलिया एडिशन लांच कर दिया गया है. लांचिंग के मौके पर बिहार के प्रभारी स्वयं प्रकाश, पटना के स्थानीय संपादक प्रमोद मुकेश, बिजनेस हेड विजय बहादुर आदि लोग मौजूद थे. लांचिंग के मौके पर बलिया के जिला पंचायत सभागार में संगोष्ठी आयोजित की गयी. संगोष्ठी में काशी हिंदू विश्‍वविद्यालय के कुलपति डॉ लालजी सिंह ने भी अपने विचार रखे.

डा. लालजी सिंह ने समाचार पत्रों का व्याख्यान करते हुए कहा कि आज कोई भी समाचार पत्र सारी बातें छापता तो है, पर वैज्ञानिकों को जगह नहीं देता है. उन्होंने प्रभात खबर के प्रभारी संपादक (बिहार) स्वयं प्रकाश की तरफ जोर देते हुए कहा कि आप अपने पत्र में वैज्ञानिकों को स्थान दीजिए. उन्होंने बताया कि आज समाज में अगर अपने उत्तरदायित्व का सभी सही उपयोग करने लगे, तो एक विकसित समाज का स्वरूप बन सकता है. मौके पर बीएचयू के डीन डॉ विनय कुमार सिंह, जेपी विश्‍वविद्यालय के डीन डॉ वीरेंद्र नारायण यादव,बलिया के डीएम सत्य नारायण श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे. इससे पहले सुबह संपादकीय प्रभारी (बिहार)स्वयं प्रकाश ने चित्तू पांडेय चौराहे पर प्रभात खबर के जनपदीय कार्यालय का उद्घाटन किया और कहा कि आज का युग पैसे से प्रभावित तो है, पर उसमें भी प्रभात खबर ने अपनी पवित्रता बनाये रखी है, इसीलिए आज बिहार झारखंड एवं बंगाल में नंबर एक पर है. बिहार बिजनेस हेड विजय बहादुर ने अतिथियों को स्मृतिचिह्न् भेंट कर सम्मानित किया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...