Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

प्रभात खबर, पटना के पाठकों के दिन की शुरुआत आम की खुशबू के साथ

पटना : प्रभात खबर के पटना शहर के पाठकों की खातिर 23 जुलाई का दिन बहुत ही खास रहा. अपने पाठकों को चौंकाने के लिए बिहार में पहली बार सुंगधित अखबार पहुंचाने का प्रयोग प्रभात खबर ने किया. 23 जुलाई की सुबह प्रभात खबर अपने पाठकों के घर आम की भीनी खुशबू के साथ पहुंचा. अखबार के इस प्रयोग व प्रयास को पाठकों ने भी खूब सराहा. अखबार ने खुशबूदार अखबार पर पाठकों की राय को भी एसएमएस पर आमंत्रित किया था. सुबह से ही बड़ी संख्या में एसएमएस आने का दौर शुरू हुआ, जो दिन के 12 बजे तक जारी रहा. करीब 96 प्रतिशत पाठकों ने खुशबूदार अखबार के प्रयोग की काफी सराहना की है.

प्रभात खबर ने अपने पाठकों को आम की खुशबू के साथ अखबार देने के आइडिया पर काम करना शुरू किया. विज्ञापनों की एक सीरीज शुरू करके बताया कि तीन रुपये में मिलेगा आम, खबरें होंगी जूसी. इस तरह के विज्ञापनों ने शहर में प्रभात खबर को लेकर एक बजे ही लोगों में एक्‍साइटमेंट क्रिएट कर दिया था. दो-तीन दिन से ही पाठकों, विज्ञापनदाताओं व शुभेच्‍छुओं के टेलीफोन आ रहे थे. वे जानना चाहते थे कि यह क्या माजरा है. आज सुबह प्रभात खबर के साथ आम की खुशबू ने यह राज खोला, तो उन्हें अच्छा लगा. इस तरह की अनेक प्रतिक्रियाएं हमें हासिल हुई हैं. प्रभात खबर आने वाले दिनों, महीनों में इस तरह का और भी प्रयोग करेगा. इनोवेशन के जरिए अपने पाठकों के दिल तक और पहुंचने का यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा. प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...