: एचआर वालों के पक्ष में बोलने का आरोप : हरिवंश जी से गुहार लगाएंगे प्रभात खबर से पीड़ित एचआर वाले : प्रभात खबर में सभी एचआर वालों को बाहर का रास्ता दिखाने का खेल हो रहा है. उसमे एक नया मोड़ आ गया है. कोर्ट में केस की जाने वाली फाइल में कोलकाता के एचआर का नाम सबूत के तौर पर दिया जा रहा है. इससे प्रभात खबर प्रबंधन परेशान हो गया है. कोलकाता प्रभात खबर की एचआर हेड पिंकी को नहीं निकालने का फैसला सबके गले नहीं उतर रहा है. प्रभात खबर में अंदरखाते यह चर्चा है कि नवीन सिन्हा से करीबी के कारण उस पर गाज नहीं गिराई जा रही है. लेकिन अब यही फैसला प्रभात खबर पर भरी पड़ रहा है.
मुजफ्फरपुर से इस्तीफा दे चुके एचआर हेड सहित कई ने एक साथ चार जिलों में मुकदमा दायर करने की प्रक्रिया चालू कर दी है, जिसमें गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पटना शामिल है. उधर कल पटना में एचआर वालों के समर्थन में बोलने वाले प्रोडेक्शन हेड आरवी सिंह को आज आफिस में अन्दर आने नहीं दिया गया. इससे ऑफिस का पूरा माहौल गड़बड़ हो गया है. सम्पादकीय विभाग वालों को एचआर की दुर्दशा देख कर दुःख हो रहा है.
आज सुबह बेली रोड में वकील के यहाँ एक बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखने, हरिवंश जी से गुहार लगाने की बात कही गयी. उधर कोलकाता एचआर हेड पिंकी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है, जबकि प्रभात खबर के सारे एचआर वालों के झंवर जी के पास जाने की बात पिंकी ने ही कही थी. अब ऐन टाइम पर पिंकी का मुकरना सबके लिए दुखद था, इसलिए सबने मिलकर यह तय किया की पिंकी को कोर्ट में बतौर सबूत व गवाह पेश किया जायेगा. वहीं बताया जा रहा है कि प्रोडेक्शन हेड आरवी सिंह ने भी कोर्ट में जाने की धमकी प्रबंधन को दी है.
Related News…. pk hr





