प्रभात खबर ग्रामीण इलाके के पाठकों को लक्ष्य करके लांच किए गए अपने पाक्षिक अखबार 'पंचायतनामा' का विस्तार अब बिहार में भी लांच करने जा रहा है. झारखंड में इस अखबार को मिली सफलता से गदगद प्रबंधन अगले महीने से इस अखबार को बिहार से भी प्रकाशित करेगा. बिहार में इस अखबार का संपादक मानवेंद्र कुमार को बनाया गया है. इस अखबार की ब्रांडिंग शुरू कर दी गई है. प्रभात खबर में इसका विज्ञापन भी प्रकाशित किया जा रहा है.
टैबलाइड साइज के इस अखबार में पंचायत से संबंधित खबरों के अलावा सूचना, फीचर तथा गावं-गिरांव से जुड़े तमाम खबरों को प्रकाशित करेगा. झारखंड में इस अखबार का प्रकाशन पहले से ही संजय मिश्रा के संपादन में हो रहा है. बिहार में इस अखबार की बुकिंग चालू हो गई है. अखबार के माध्यम से पंचायत की शक्ति और क्षमता का ज्ञान भी प्रतिनिधियों को कराया जाएगा, जो पंचायत के अंग होते हुए भी इसके अधिकारों के बारे में नहीं जानते हैं. प्रबंधन का कहना है कि इस अखबार में पंचायत, उसके कार्यों और शक्तियों के बारे में बताने के अलावा इस अखबार में मुखिया एवं अन्य सदस्यों को जागरुक करने के साथ सरकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग भी की जाएगी.





