रांची : नये साल की सात तारीख रांचीवासियों के लिए खास होगी. इस शाम अपनी सुरों की लहरों में जन्नत की सैर करवाने हमारे बीच होंगी दादा साहेब फाल्के पुरस्कार एवं पद्मविभूषण से नवाजी जा चुकी पार्श्व गायिका आशा भोसले. प्रभात खबर परिवार समय-समय पर झारखंडवासियों के लिए ऐसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन करता रहा है. इसी कड़ी में सात जनवरी 2012 की शाम रांची में ऐसी ही एक खास महफिल सजने वाली है.
इस ‘सुर-संध्या’ में आप सुन सकेंगे आशा भोसले व सुदेश भोसले को. कार्यक्रम का समय तय किया गया है शाम चार बजे से मोरहाबादी के बिरसा मुंडा स्टेडियम में. इस कार्यक्रम के प्रायोजन होंगे वन-वृंदावन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड जबकि आयोजन में प्रभात खबर का साथ दे रहे हैं संजीवनी बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड एवं यश राज इंटरप्राइजेज प्रइवेट लिमिटेड. प्रेस विज्ञप्ति





