प्रभात खबर, मुजफ्फरपुर से खबर है कि शंभुनाथ पाठक ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर यूनिट हेड थे. खबर है कि वे अपनी नई पारी मुजफ्फरपुर में ही दैनिक जागरण से शुरू करने जा रहे हैं. उन्हें मुजफ्फरपुर में संजय सिंह की जगह लाया जा रहा है, जिन्होंने हाल ही में दैनिक जागरण के जीएम और यूनिट हेड पद से इस्तीफा दे दिया था. जागरण के साथ ये उनकी दूसरी पारी है. शंभुनाथ कई अखबारों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वे अमर उजाला के साथ मेरठ, पानीपत, हिसार में तथा दैनिक जागरण के साथ भागलपुर, पटना, मुजफ्फरपुर व बंगाल में काम कर चुके हैं.






