प्रवक्ता.कॉम के संपादक संजीव सिन्हा को 'सरस्वती सम्मान' से नवाजा गया है. दिल्ली के प्रथम उपराज्यपाल पद्मविभूषण 'डॉ. आदित्य नाथ झा मेमोरियल ट्रस्ट' द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्री सिन्हा को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया. सम्मान कार्यक्रम का आयोजन कल शाम 5 बजे टेक्निया इंस्टीट्यूट, मधुबन चौक, रोहिणी, दिल्ली-85 में सम्पन्न हुआ.
भाजपा के केन्द्रीय मुखपत्र 'कमल सन्देश' के सहायक संपादक जैसा बड़ा दायित्व अत्यल्प उम्र से सम्हालने वाले संजीव न्यू मीडिया में भी राष्ट्रवाद के सबसे प्रखर और मुखर प्रतिनिधि हैं. प्रवक्ता के माध्यम से दुनिया भर के राष्ट्रवादियों को मंच उपलब्ध कराने का श्रेय भी भाई संजीव को ही जाता है. नामी-बेनामी रूप से दर्ज़नों पुस्तकों-पुस्तिकाओं के लेखक, सह-लेखक रहे संजीव अनेक प्रसिद्ध आंदोलनों में परोक्ष-प्रत्यक्ष भूमिका निभाते रहे हैं. आजकल अपने नियमित कार्यों के अलावा वे 'मिथिला राज्य' निर्माण के आन्दोलन में दिन रात जुट कर अलख जगा रहे हैं. भाई संजीव को अशेष बधाई. अभिनन्दन सरस्वती पुत्र. हार्दिक नमन.
पत्रकार पंकज कुमार झा के फेसबुक वॉल से.






