इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण कुमार खारीवाल फिर पीपुल्स समचार के आरई बना दिए गए हैं। पीपुल्स समाचार प्रबंधन ने आरई की जिम्मेदारी संभाल रहे रमन रावल के स्थान पर प्रवीण को यह जिम्मेदारी सौंपी है. रमन रावल के पहले प्रवीण ही इंदौर में पीपुल्स समाचार के आरई थे, परन्तु समूह संपादक एनके सिंह के नीतियों से नाराज होकर उन्होंने संस्थान से इस्तीफा दे दिया था. जब एनके सिंह खुद इस्तीफा देकर जा चुके हैं तो प्रबंधन ने प्रवीण को उनकी पुरानी जिम्मेदारी फिर से सौंप दी है.






