: चंद्रकांत देंगे इस्तीफा : दैनिक भास्कर, दिल्ली से खबर है कि प्रशांत झा ने इस्तीफा दे दिया है. प्रशांत सीनियर कॉपी एडिटर थे तथा जनरल डेस्क पर तैनात थे. प्रशांत ने अपनी नई पारी दिल्ली में ही दैनिक हिंदुस्तान के साथ शुरू की है. उन्हें यहां पर सीनियर सब एडिटर बनाया गया है. प्रशांत लम्बे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं तथा कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
गोरखपुर से खबर है कि आशीष श्रीवास्तव को गोरखपुर में हिंदी दैनिक अमर भारती का ब्यूरोचीफ बनाया गया है. आशीष इसके पहले भी कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पूरे जिले की जिम्मेदारी आशीष के पास रहेगी.
हिंदी दैनिक महामेधा से खबर है कि चंद्रकांत गुप्ता अखबार से इस्तीफा दे देंगे. वे पिछले साथ सालों से इस अखबार को अपनी सेवाएं दे रहे थे. वे अपनी दूसरी पारी किसी नए संस्थान से शुरू करने जा रहे हैं.






