एसएससी ने रविवार को प्रसार भारती के प्रोग्रामर और ट्रांसमिशन अधिकारी के पदों के लिए परीक्षा आयोजित किया था. एसएससी के मध्यक्षेत्र में महज 48 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने इन पदों के लिए परीक्षा दी. इलाहाबाद में भी मात्र 50 फीसदी उपस्थिति रही. इलाहाबाद के 14 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया. लखनऊ में 34 और पटना में 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.
प्रसार भारती के दो पदों के लिए आवेदित परीक्षा में मध्य क्षेत्र से कुल 30792 लोगों ने आवेदन भरे थे. परन्तु परीक्षा देने इनमें से केवल 14705 परीक्षार्थी ही पहुंचे. परीक्षा दो पाली में आयोजित की गई. पहली पाली की दो घंटे की परीक्षा में सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति, सामान्य अंग्रेजी के पचास-पचास प्रश्न और सामान्य जागरूकता के सौ प्रश्न पूछे गए. दूसरी पाली की परीक्षा में भाषा योग्यता की लिखित परीक्षा ली गई.






