Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

प्रसार भारती में साढ़े ग्‍यारह हजार पद खाली, अंबिका ने कहा जल्‍द होगी भर्ती

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में कहा कि प्रसार भारती को मजबूत बनाने के लिए सालों से रिक्त पदों को भरा जाएगा। निजी चैनलों से प्रतिस्पर्धा के लिए दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के कार्यक्रमों की गुणवत्ता में भी सुधार लाया जाएगा। इसी के साथ कर्मचारी संघों को नियमानुसार मान्यता भी दी जाएगी। सोनी ने राज्यसभा में प्रसार भारती संशोधन विधेयक-2010 पर चर्चा का जवाब देते हुए यह बात कही। इसी के साथ राज्यसभा ने इस विधेयक को ध्वनि मत से पारित कर दिया।

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में कहा कि प्रसार भारती को मजबूत बनाने के लिए सालों से रिक्त पदों को भरा जाएगा। निजी चैनलों से प्रतिस्पर्धा के लिए दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के कार्यक्रमों की गुणवत्ता में भी सुधार लाया जाएगा। इसी के साथ कर्मचारी संघों को नियमानुसार मान्यता भी दी जाएगी। सोनी ने राज्यसभा में प्रसार भारती संशोधन विधेयक-2010 पर चर्चा का जवाब देते हुए यह बात कही। इसी के साथ राज्यसभा ने इस विधेयक को ध्वनि मत से पारित कर दिया।

यह विधेयक अगस्त 2010 में राज्यसभा में पेश किया गया था। इस विधेयक में प्रसार भारती कानून 1990 की धारा 11 में नई धारा जोड़ी गयी है जिससे 2007 तक आकाशवाणी एवं दूरदर्शन में नियुक्त सभी कर्मचारी प्रसार भारती निगम के माने जाएंगे। यह पहली अप्रैल 2000 से या फिर उनकी नियुक्ति की तारीख से माना जाएगा। लेकिन धारा 11 भारतीय सूचना सेवा, केंद्रीय सचिवालय सेवा एवं अन्य सेवाओं के कर्मचारियों पर लागू नहीं होगी। सोनी ने सांसदों की इन आशंकाओं को खारिज कर किया कि प्रसार भारती को बंद किया जाएगा। उन्होंने इस भ्रम का भी निराकरण किया कि डीडी उर्दू यानी दूरदर्शन का उर्दू चैनल बंद कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि अलबत्ता उर्दू चैनल को मजबूत बनाने के लिए 80 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं तथा डीडी कश्मीर के लिए 264 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा सीमावर्ती इलाके के चैनलों के लिए 110 करोड रुपए आवंटित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वह पिछले ढाई वर्ष से प्रसार भारती में सुधार लाने के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर कर्मचारी संघ कार्मिक विभाग द्वारा निर्धारित मानदंडों को पूरा करते हैं तो सरकार उन्हें मान्यता देगी और इसमें पूरी पारदर्शिता बरतेगी। इससे पहले केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री सीएम जतुआ ने बताया कि आकाशवाणी तथा दूरदर्शन में कुल 48173 पद निर्धारित है जिनमें 11498 पद खाली पड़े हैं। साभार : सहारा

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...