Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

प्रिंट और वेब वालों की बदमाशी पर सफाई टीवी पर आकर देंगी अभिनेत्री दीप्ति नवल

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री दीप्ति नवल अपने बयान को सनसनीखेज खबर बनाकर छापने के लिए एक न्यूज पेपर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी। दरअसल दीप्ति ने अपने किसी पत्रकार दोस्त से अपनी कुछ बातें शेयर की थीं। जिसे टेबलायड समाचार पत्रों द्वारा सनसनीखेज खबर बनाकर प्रकाशित किया गया। इस मामले के एक सप्ताह बाद अभिनेत्री दीप्ति नवल कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रही हैं। इसके लिए दीप्ति सबसे पहले किसी विश्वसनीय टेलीविजन चैनल के सामने यह बताना चाहती हैं कि कैसे मीडिया के एक वर्ग ने सच्चाई को तोड़-मरोड़ कर पेश किया।

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री दीप्ति नवल अपने बयान को सनसनीखेज खबर बनाकर छापने के लिए एक न्यूज पेपर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी। दरअसल दीप्ति ने अपने किसी पत्रकार दोस्त से अपनी कुछ बातें शेयर की थीं। जिसे टेबलायड समाचार पत्रों द्वारा सनसनीखेज खबर बनाकर प्रकाशित किया गया। इस मामले के एक सप्ताह बाद अभिनेत्री दीप्ति नवल कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रही हैं। इसके लिए दीप्ति सबसे पहले किसी विश्वसनीय टेलीविजन चैनल के सामने यह बताना चाहती हैं कि कैसे मीडिया के एक वर्ग ने सच्चाई को तोड़-मरोड़ कर पेश किया।

दीप्ति ने कहा, कि मैं जरूर कार्रवाई करूंगी, क्योंकि जो भी कुछ हुआ, वह गलत और नुकसानदेह है। मैंने सच्ची भावना से एक पत्रकार दोस्त से अपनी परेशानी बताई थी कि कैसे मेरे हाउसिंग सोसायटी के सदस्यों ने टेलीविजन साक्षात्कार की अनुमति नहीं दी। मैंने पत्रकार को साक्षात्कार नहीं दिया। अगली सुबह एक समाचार पत्र ने 'प्रास्टीट्यूशन रैकेट' शीर्षक से खबर छाप दी। अब वेबसाइटों पर इस खबर को भी तोड़-मोड़कर नई खबर प्रकाशित की गई है। नई खबर में ऐसा आशय बाहर आता है कि मुझे देह व्यापार का रैकेट चलाने के लिए अपने घर से निकाल दिया गया है। यह सब शर्मनाक और प्रतिष्ठा के खिलाफ है। इससे यह भी पता चलता है कि कैसे मीडिया का एक वर्ग सच्चाई को तोड़-मरोड़ कर पेश कर सकता है।

दरअसल, हाउसिंग सोसाइटी के मेंबर्स के साथ कहा-सुनी होने की खबर को टैबलायड ने सनसनीखेज खबर की तरह छाप दिया था। दीप्ति ने कहा, 'मैं जरूर कार्रवाई करूंगी। क्योंकि जो भी कुछ हुआ, वह गलत और नुकसानदेह है। मैंने सच्ची भावना से एक पत्रकार दोस्त से अपनी परेशानी बताई थी कि कैसे मेरे हाउसिंग सोसायटी के मेंबर्स ने टेलिविजन इंटरव्यू की परमिशन नहीं दी। मैंने पत्रकार को इंटरव्यू नहीं दिया। अगली सुबह एक अखबार ने 'प्रॉस्टिट्यूशन रैकिट' टाइटल से खबर छाप दी। अब वेबसाइटों पर इस खबर को भी तोड़-मोड़कर नई खबर पब्लिश की गई है। नई खबर लगता है कि मुझे देह व्यापार का रैकेट चलाने के लिए अपने घर से निकाल दिया गया है। यह सब शर्मनाक और प्रतिष्ठा के खिलाफ है। इससे यह भी पता चलता है कि कैसे मीडिया का एक वर्ग सचाई को तोड़-मरोड़ कर पेश कर सकता है।'
 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...