Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

प्रिंसिपल और शिक्षकों ने की पत्रकार के साथ मारपीट, पुलिस से शिकायत

हरियाणा के बागपुर में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार बाद दोपहर एक मामले की कवरेज करने पहुंचे पत्रकार पर प्रिंसिपल सहित तमाम अध्यापक टूट पड़े। वे लोग अपनी पिछली गलतियों को छिपाने के लिए पत्रकार के साथ मारपीट की। कैमरे छीन लिए। रील को भी निकालकर खुर्द-बुर्द करने की कोशिश की तथा उन्होंने उसमें कैद स्कूल प्रबंधकों की ज्यादतियों को भी डिलीट करवा डाला। इस संबंध में पुलिस को शिकायत की गई है। घायल पत्रकार का मेडिकल भी कराया गया है। पत्रकार को कई स्‍थानों पर चोटें आई हैं।

हरियाणा के बागपुर में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार बाद दोपहर एक मामले की कवरेज करने पहुंचे पत्रकार पर प्रिंसिपल सहित तमाम अध्यापक टूट पड़े। वे लोग अपनी पिछली गलतियों को छिपाने के लिए पत्रकार के साथ मारपीट की। कैमरे छीन लिए। रील को भी निकालकर खुर्द-बुर्द करने की कोशिश की तथा उन्होंने उसमें कैद स्कूल प्रबंधकों की ज्यादतियों को भी डिलीट करवा डाला। इस संबंध में पुलिस को शिकायत की गई है। घायल पत्रकार का मेडिकल भी कराया गया है। पत्रकार को कई स्‍थानों पर चोटें आई हैं।

पत्रकार कमल ने बताया कि वह मंगलवार को एक खबर के सिलसिले में स्कूल के प्रिंसिपल के पास गया था। उसने उनसे उनका पक्ष मांगा, लेकिन उन लोगों ने पक्ष देने के बजाय उससे बदतमीजी करने लगे। उसने जब विरोध किया तो उससे बदसलूकी की जाने लगी। इस दौरान उसका कैमरा ऑन ही था तथा प्रिंसिपल और अध्यापकों की हरकतें उनमें कैद हो गई थी। इस बात से तिलमिलाए प्रिंसिपल और 5-6 अध्यापकों ने उसके हाथ से कैमरा छीन लिया तथा उसमें से रील निकाल ली।

कमल ने बताया कि इस दौरान कुछ अध्यापक उसे एक कमरे में ले गए। वहां उन्होंने उसके साथ हाथापाई तथा मारपीट की। किसी तरह वह उनके चंगुल से छूटा और साथी पत्रकारों को फोन करके सारी घटना बताई। सूचना मिलते ही पत्रकार भाईचारा के सदस्‍य वहां पहुंच गए और थाना हरियाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर घटना संबंधी जानकारी हासिल की। इस दौरान स्कूल प्रबंधकों द्वारा पुलिस और पत्रकारों के समक्ष कमल का कैमरा वापस किया गया, जबकि कैसेट उसमें नहीं थी। कैसेट के बारे में पूछने पर प्रिंसिपल व अन्य अध्यापक टाल मटोल करने लगे कि कैसेट उनके पास नहीं है। 

इसी बीच बढ़ते तकरार को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया। पत्रकारों द्वारा घायल पत्रकार का मेडिकल सिविल अस्पताल में करवाया गया तथा कमल द्वारा लिखित शिकायत पुलिस को दी गई। मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी एचएस परमार भी थाना पहुंच गए थे। इसी दौरान प्रिंसिपल और अन्य अध्यापकों द्वारा कैसेट सौंपी गई तथा जब उसे चलाकर देखा गया तो उसके अंदर की रिकार्डिग वाशआउट करवा दी गई थी। डीएसपी परमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...