रूदौली। प्रेस काउन्सिल आफ इण्डिया के सदस्य शीतला सिंह समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों ने महात्मा गांधी की जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में देहदान देकर एक इतिहास रचा है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त मधुसूदन रायजादा ने कहा कि सुपुर्देखाक और सुपुर्देआग से महान है देहदान। फैजाबाद के जिलाधिकारी दीपक अग्रवाल ने देहदानियों से सीख लेने की सलाह दी। कार्यक्रम के आयोजक डा. निहाल रजा ने कहा कि रूदौली सेवा कार्यों की तीर्थस्थली बनेगी जहां दूसरे नगरों से आकर लोग सेवा कार्यों का अंग बनेंगे।
वरिष्ठ पत्रकार शीतला सिंह ने भावनात्मक सम्बोधन किया। आयोजन में जनपद के आधा दर्जन देहदानी प्रेस कौन्सिल आफ इण्डिया के सदस्य शीतला सिंह, डा. वीपी पाण्डेय, बाबा सीताराम दास, मुचकुन्द दुबे, राजितराम तथा श्रीमती शिवकला को शाल, प्रशस्ति-पत्र एवं गीता भेंट कर सम्मानित किया गया।





