इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब के त्रिवार्षिक चुनाव को लेकर इस मर्तबा एक आचार संहिता तैयार की गई है। इंदौर प्रेस क्लब की साधारण सभा ने २७ मई २०१२ को होने वाले चुनाव में आचार संहिता के लिए पूर्व अध्यक्ष शशीन्द्र जलधारी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय आचार संहिता समिति गठित की गई। वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश हिन्दुस्तानी, ओमी खंडेलवाल, मनोहर लिम्बोदिया एवं जीवन साहू इस समिति के सदस्य हैं।







