Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

प्रेस क्‍लब का चुनाव कल, टीआर और पंकज आमने-सामने

देश के प्रतिष्ठित दिल्‍ली प्रेस क्‍लब का वार्षिक चुनाव शनिवार यानी 21 जनवरी को होने जा रहा है. चुनाव को लेकर प्रेस क्‍लब में काफी गहमा-गहमी है. हमेशा प्रेस क्‍लब का चुनाव नवम्‍बर माह में कराया जाता था, परन्‍तु इस बार तकनी‍की दिक्‍कतों के चलते यह जनवरी में हो रहा है. प्रेस क्‍लब के लगभग साढ़े तीन हजार पत्रकार सदस्‍य हैं, जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. हालांकि प्रेस क्‍लब के अमूमन हर चुनाव में पचास फीसदी से कम सदस्‍य ही मतदान प्रक्रिया में भाग लेते हैं. इस बार प्रेस क्‍लब के पदाधिकार में भी बदलाव किया गया है. वाइस प्रेसिडेंट के दो पद की बजाय अब एक कर दिया गया है, वहीं ज्‍वाइंट सेक्रेटरी के रूप में एक नया पद सृजित किया गया है.

इस बार दो पैनल आमने-सामने हैं. पहला पैनल टीआर रामचंद्रन की अगुवाई वाला है, जिसने पिछले चुनाव में परवेज अहमद एंड कंपनी का सूपड़ा साफ किया था तो दूसरा पैनल पंकज सिंह के नेतृत्‍व में चुनाव मैदान में डंटा हुआ है. इसके अलावा अध्‍यक्ष पद पर जगदीश यादव, उपाध्‍यक्ष पद पर राजीव रंजन नाग तथा महासचिव पद पर नीलम महाजन सिंह स्‍वतंत्र रूप से चुनाव लड़ रही हैं. मुख्‍य चुनाव अधिकारी एमआरएस मनी को बनाया गया है, जबकि एनएमसी शर्मा, विजय नंदा, सुभाष सिन्‍हा, विजय लक्ष्‍मी तथा सुधीर सभरवाल चुनाव अधिकारी नियुक्‍त किए गए हैं. इन लोगों के निर्देशन में ही 21 जनवरी को साढ़े दस बजे से पांच बजे के बीच मतदान तथा 22 जनवरी को मतगणना होगी.

टीआर रामचंद्रन वर्तमान में प्रेस क्‍लब के अध्‍यक्ष हैं. ये दूसरी बार इस पद के लिए ताल ठोंक रहे हैं. इनके पैनल से जनरल सेक्रेटरी के पद पर अनिल आनंद, वाइस प्रेसिडेंट के पद पर अरुण कुमार केशरी, ट्रेजरर के पद पर नदीम, ज्‍वाइंट सेक्रेटरी के पद पर महुआ चटर्जी चुनाव मैदान में हैं. निवर्तमान महासचिव संदीप दीक्षित चुनाव नहीं लड़ रहे हैं. उनके पद पर निवर्तमान वीपी अनिल आनंद को प्रत्‍याशी बनाया गया है. इस पैनल के सोलह सदस्‍यीय कमेटी में राष्‍ट्रीय सहारा के पत्रकार संजय सिंह के अलावा संजीव उपाध्‍याय, संतोष कुमार, सुभाष नारायण, सौभाग्‍य कुमार कार, सुधीर रंजन सेन, अदिति टंडन, अनंत बगैतकर, अवतार नेगी, दिनेश तिवारी, डीएन झा, जीतेंद्र कुमार, जोनी थामस, कमल नयन नारंग, मनन कुमार तथा परमन चंद्रा शामिल हैं.

दूसरे पैनल में अध्‍यक्ष पद के लिए पंकज सिंह ताल ठोंक रहे हैं, जबकि जनरल सेक्रेटरी के पद पर निर्मिनेष कुमार, वाइस प्रेसिडेंट के पद पर सविता श्रीवास्‍तव, ट्रेजरर के पद पर पवन कुमार तथा ज्‍वाइंट सेक्रेटरी के पद पर राजीव रंजन मैदान में हैं. इस पैनल से भी सोलह सदस्‍यीय कमेटी चुनाव मैदान में है, जिनका नाम पता नहीं चल पाया.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...